Breaking :
||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी||झारखंड प्रशासनिक सेवा के 12 प्रतीक्षारत अधिकारियों की पोस्टिंग||लातेहार: कस्तूरबा विद्यालय में शॉर्ट सर्किट से भगदड़ समेत बालूमाथ की पांच खबरें||लातेहार: छिपादोहर में JJMP का एरिया कमांडर हथियार के साथ गिरफ्तार
Sunday, October 1, 2023
पलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार: प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत 23532 छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान करने की स्वीकृति

रुपेश कुमार अग्रवाल/लातेहार

जिला स्तरीय छात्रवृत्ति अनुमोदन व अनुश्रवण समिति की बैठक में कुल 23532 छात्र-छात्राओं की छात्रवृत्ति प्रदान करने की दी गयी स्वीकृति।

लातेहार : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी भोर सिंह यादव की अध्यक्षता में प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना अन्तर्गत शैक्षणिक सत्र 2022-23 में छात्रवृत्ति की स्वीकृति एवं अनुश्रवण हेतु जिला स्तरीय छात्रवृत्ति अनुमोदन व अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गयी।

बैठक में जिला स्तरीय अनुमोदन एवं अनुश्रवण समिति के द्वारा वित्तीय वर्ष 2022–23 में प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति प्राथमिक, मध्य एवं उच्च (वर्ग 1 से 10) के कुल 23532 छात्र-छात्राओं का सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गयी।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

बैठक में उपायुक्त द्वारा जिला के सभी सरकारी विद्यालय में अध्ययनरत अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं को शत प्रतिशत छात्रवृति योजना से लाभान्वित करने को लेकर आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया गया।

बैठक में आइटीडीए निदेशक विंदेश्वरी ततमा समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

लातेहार प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना