Breaking :
||चतरा में चार बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार||‘स्वच्छता ही सेवा, एक तारीख-एक घंटा श्रमदान’ कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा- स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ वातावरण आवश्यक||झारखंड में 6 अक्टूबर तक होगी भारी बारिश, कुछ जिलों के लिए येलो तो कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी
Monday, October 2, 2023
पलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार अंचल कार्यालय को भू-माफिया व दलालों से मुक्त कराने को लेकर आजसू करेगा आंदोलन

लातेहार : रविवार को आजसू पार्टी कार्यालय चटनाही में लातेहार अंचल कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता आजसू पार्टी के जिलाध्यक्ष अमित पांडेय ने की।

इस बैठक में मुख्य रूप से अंचल से प्रभावित लोगों ने भाग लिया और अपनी समस्याओं को विस्तार से जिलाध्यक्ष के समक्ष रखा।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र को भू-माफियाओं व दलालों से मुक्त कराने के लिए हर संभव प्रयास किया जायेगा। अंचल कार्यालय को दलालों से मुक्त कराने के लिए आने वाले समय में चरणबद्ध तरीके से आंदोलन भी किया जायेगा।

इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष श्रवण पासवान ने कहा कि आज अंचल कार्यालय में कर्मचारियों द्वारा छोटे-मोटे काम के लिए आम लोगों को दौड़ाया जा रहा है, उसी काम को दलाल के माध्यम से तुरंत कराया जाता है। जिले में ऐसे भ्रष्टाचारियों को आजसू पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी। आंदोलन के माध्यम से अंचल को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने का काम किया जायेगा।

मौके पर संजय तिवारी, जुबेर अंसारी, नवल प्रसाद, उत्तम कुमार गुप्ता, प्रदीप मिश्रा, जैनुल अहमद, तस्लीम खान, मजीद अंसारी, राहुल दुबे, रोहित सिंह, संजय पासवान समेत कई लोग उपस्थित रहे।

Latehar AJSU Party News