Breaking :
||चतरा में चार बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार||‘स्वच्छता ही सेवा, एक तारीख-एक घंटा श्रमदान’ कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा- स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ वातावरण आवश्यक||झारखंड में 6 अक्टूबर तक होगी भारी बारिश, कुछ जिलों के लिए येलो तो कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी
Monday, October 2, 2023
पलामूपलामू प्रमंडल

पलामू: अधिवक्ता की लापता बेटी सकुशल बरामद, मामला प्रेम प्रसंग का

पलामू : जिला अधिवक्ता संघ के सदस्य प्रभु कुमार शर्मा की पुत्री शालिनी कुमारी (20) सकुशल घर लौट आयी है। वह 26 जून को वाईएसएनएम कॉलेज जाने के बाद से लापता थी। इस संबंध में परिजनों ने 28 जून को शहर थाने में इसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी थी।

इसे भी पढ़ें :- पलामू: अधिवक्ता की बेटी लापता, कॉलेज गयी थी पढ़ने, तीन दिन से नहीं मिला कोई सुराग

पुलिस ने जब कॉल रिकॉर्ड की जांच की तो पता चला कि यह मामला प्रेम प्रसंग का है। लड़की अपने प्रेमी सुधांशु सिन्हा (30) के साथ बेंगलुरु चली गयी है। शहर थाना प्रभारी अभय कुमार सिन्हा ने बताया कि पुलिस की छापेमारी के कारण प्रेमी-प्रेमिका हावड़ा होते हुए डालटनगंज नगर थाना पहुंचे। 12 जुलाई को सुधांशु सिन्हा के साथ लड़की को बरामद कर लिया गया।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

लड़की ने बताया है कि वह अपने मन से उस लड़के के साथ चली गयी थी। इसलिए कोई मामला दर्ज नहीं किया गया। दोनों एक दूसरे के साथ रहना चाहते हैं। दोनों के परिवार वालों ने उनकी कोर्ट मैरिज की तैयारी शुरू कर दी है।

गौरतलब है कि इस मामले में अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष रामदेव प्रसाद यादव ने पुलिस पर शालिनी को खोजने का दबाव बनाया था। इस संबंध में एक बयान भी जारी किया गया था।