Breaking :
||जहां कभी लगती थी माओवादियों की जन अदालत आज वहां लग रही है सरकार की अदालत||अंतरराष्ट्रीय कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने कहा- जो पुरुष परस्त्री के साथ घूमता है, वह नरक में जाता है||लातेहार: बालूमाथ में अज्ञात बीमारी से सात पशुओं की मौत, दो अन्य बीमार, मुआवजे की मांग||चीन में फैली रहस्यमयी बीमारी को देखते हुए रांची स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की तैयारी, लोगों को दी सलाह||नेटबॉल प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात||पलामू के TSPC एरिया कमांडर की रिम्स में इलाज के दौरान मौत||केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 30 को आयेंगे रांची||कटे-फटे कपड़े पहनना दरिद्रता की पहचान, सनातन की नहीं : देवकीनंदन ठाकुर||दिल्ली पुलिस ने फर्जी वेबसाइट के जरिये करोड़ों की ठगी करने के आरोपी को पलामू से पकड़ा||पलामू: शादी की सालगिरह पर पति का इंतजार कर रही महिला की तड़प-तड़प कर मौत
Wednesday, November 29, 2023
पलामूपलामू प्रमंडल

पलामू: एक ऐसा पति जो पत्नी को उसके प्रेमी से मिलाने के लिए बच्चों की दे रहा दुहाई

पलामू : जिले के तरहसी थाना क्षेत्र में अजब प्रेम की एक अद्भुत कहानी सामने आई है। एक पति अपनी पत्नी को उसके प्रेमी से मिलाने की कोशिश कर रहा है। महिला कई दिनों से लापता है।

इस मामले को लेकर पिछले कई दिनों से तरहसी के धनगांव में बवाल चल रहा है। नियमित बैठकें हो रहीं हैं। पंचायत की ओर से मामले को सामाजिक स्तर पर सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है।

पलामू की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

धनगांव निवासी अंतु राम ने अपने पड़ोसी के बेटे सत्यम के साथ पत्नी के अवैध संबंधों के लिए न्याय की गुहार लगाई है। वह अपने गांव, समाज और पुलिस प्रशासन के पास गया और अपने बच्चों की दुहाई देकर पत्नी को घर वापस बुलाने की गुहार लगाई।

थक जाने पर उसने अपनी पत्नी की इच्छा के अनुसार उसकी शादी अपने प्रेमी से करने का फैसला किया। अब अंतु राम अपनी पत्नी से मुक्त होना चाहता है और स्वयं को भी मुक्त करना चाहता है। पत्नी दो बच्चों की मां है। उसकी उम्र 35 साल है। वहीं प्रेमी की उम्र 19 साल बताई जा रही है।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

उधर, आरोपी युवक ने इस संबंध से इनकार किया है। इस पूरे मामले को लेकर अंतु राम ने तरहसी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है। लापता पत्नी की तलाश के बाद उसने अपने मन मुताबिक उसकी शादी कराने की गुहार लगाई है। पूरे इलाके में इस मामले की काफी चर्चा हो रही है।