Breaking :
||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी||झारखंड प्रशासनिक सेवा के 12 प्रतीक्षारत अधिकारियों की पोस्टिंग||लातेहार: कस्तूरबा विद्यालय में शॉर्ट सर्किट से भगदड़ समेत बालूमाथ की पांच खबरें||लातेहार: छिपादोहर में JJMP का एरिया कमांडर हथियार के साथ गिरफ्तार
Sunday, October 1, 2023
पलामू प्रमंडलबालूमाथलातेहार

लातेहार: बालूमाथ में हुई ऑटो दुर्घटना में एक दर्जन लोग घायल, चार रिम्स रेफर

शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ

लातेहार : बालूमाथ मुरपा मार्ग पर आज बुधवार को बसिया ग्राम के पास एक ऑटो दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें सवार एक दर्जन लोग घायल हो गए।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

घायलों में बालूमाथ थाना क्षेत्र के पिडारर्कोम ग्राम निवासी अशोक गंझू की पुत्री दिव्या कुमारी, बालेश्वर गंझू का पुत्र दिनेश गंझू, मतलू गंझू और उसकी पुत्री शांति कुमारी, देनी गंझू की पत्नी सोहरी देवी, मारंगलोइया ग्राम निवासी मनोज महतो की पुत्री संचीता कुमारी, दामोदर महतो की पुत्री रेखा कुमारी, अशराफुल अंसारी की पुत्री सुमैया परवीन व चतरा जिले के टंडवा थाना क्षेत्र अंतर्गत पदुमपुर ग्राम निवासी उमेश गंझू व उसकी पत्नी अनीता देवी, पुत्री नैना कुमारी व रोहित गंझू शामिल है।

सभी घायलों को बालूमाथ थाना पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों की सहायता से बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां घायल दिव्या कुमारी, शांति कुमारी, मतलु गंझू तथा सोहरी देवी की स्थिति को गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया। जिसमें शांति कुमारी की स्थिति चिंताजनक बतायी जा रही है। दुर्घटनाग्रस्त ऑटो बालूमाथ से मुरपा के लिए जा रही थी इसी दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गयी।