Breaking :
||JOB: झारखंड में सीडीपीओ के 64 पदों पर होगी भर्ती, जानिये डिटेल||लातेहार: पेड़ से गिरकर घायल युवक की रिम्स ले जाते समय रास्ते में मौत||बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, तस्वीरें||Good News: 12 जून से शुरू होगा बरकाकाना-वाराणसी BDM सवारी गाड़ी का परिचालन||लातेहार: जिले में 10 जून से 15 अक्टूबर तक बालू उठाव पर पूर्ण प्रतिबंध||आदिम जनजातियों के विकास बिना राज्य का विकास संभव नहीं : राज्यपाल||10 दिनों के अंदर झारखंड में प्रवेश करेगा मानसून, भीषण गर्मी से मिलेगी राहत||स्थानीय नीति के विरोध में 10 और 11 जून को झारखंड बंद का आह्वान||गुमला: रांची सेंट जेवियर्स स्कूल के प्रिंसिपल की अनियंत्रित कार ने कई लोगों को रौंदा, तीन महिला समेत चार की मौत, तस्वीरें||पलामू: शीर्ष माओवादी अभिजीत यादव और प्रसाद यादव के ठिकानों पर NIA की छापेमारी

बालूमाथ: वाहन की चपेट में आने से 4 मवेशियों की मौत, 5 घायल, मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम

शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ

लातेहार : बालूमाथ-चंदवा मार्ग पर थाना क्षेत्र के चितरपुर ग्राम अंतर्गत चोरझारिया घाटी के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 4 मवेशियों की मौत हो गयी। जबकि पांच अन्य घायल हो गये। घायलों में 2 की स्थिति गंभीर और चिंताजनक बतायी जा रही है। सभी मवेशी थाना क्षेत्र के धाधू पंचायत अंतर्गत मुरगांव ग्राम निवासी संदीप गंझू की बतायी जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार उपरोक्त मवेशी सोमवार की सुबह सड़क पार कर रहे थे इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। घायलों में 2 भैंस गर्भवती हैं जिनकी स्थिति गंभीर और चिंताजनक बतायी जा रही है। इस घटना में पशुपालक को करीब दो लाख का आर्थिक नुकसान होने कि आशंका जतायी जा रही है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

इस घटना से आक्रोशित पशुपालक और स्थानीय ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर किया। इसके बाद दूरभाष पर अंचलाधिकारी आफताब आलम ने पीड़ित परिवार को विभागीय स्तर पर हर संभव मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद जाम हटा लिया गया।

मौके पर भाजपा नेता शैलेश सिंह, पंचायत के पूर्व मुखिया अरविंद उरांव, वर्तमान मुखिया पति रामवृक्ष उरांव समेत काफी संख्या में स्थानीय ग्रामीण पुरुष व महिला मौजूद रहे।