Breaking :
||चतरा में चार बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार||‘स्वच्छता ही सेवा, एक तारीख-एक घंटा श्रमदान’ कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा- स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ वातावरण आवश्यक||झारखंड में 6 अक्टूबर तक होगी भारी बारिश, कुछ जिलों के लिए येलो तो कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी
Monday, October 2, 2023
पलामूपलामू प्रमंडल

विशेष चेकिंग अभियान में 291 बेटिकट यात्री पकड़ाये, 1 लाख 77 हजार 740 रुपये वसूला जुर्माना

डाल्टनगंज से चोपन के बीच चलाया गया विशेष चेकिंग अभियान

डाल्टनगंज : धनबाद रेलखंड के वरीय अधिकारियों के निर्देश पर डालटनगंज रेलवे स्टेशन से चोपन के बीच लंबी दूरी की विभिन्न एक्सप्रेस ट्रेनों, अहमदाबाद एक्सप्रेस, टाटा-जम्मूतवी, शक्तिपुंज, पलामू एक्सप्रेस में विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया।

सीआईटी बीएम पांडे के नेतृत्व में चलाये गये विशेष चेकिंग अभियान में 291 बिना टिकट यात्रियों को अनाधिकृत यात्रा करते हुए पकड़ा गया। पकड़े गये यात्रियों से जुर्माने के रूप में 1 लाख 77 हजार 740 रुपये का राजस्व वसूला गया।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

सीआईटी बीएम पांडे ने बताया कि विशेष चेकिंग अभियान के सभी ऊर्जावान साथियों के अथक प्रयास से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। लोग भी जागरूक हो रहे हैं। अधिकतर यात्री टिकट लेकर यात्रा कर रहे हैं, यह बहुत अच्छी बात है। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर लंबी दूरी की विभिन्न एक्सप्रेस ट्रेनों में आधी रात को सघन चेकिंग की गयी। जिसमें इतनी बड़ी सफलता हासिल हुई।

विशेष चेकिंग अभियान में टीटीई कुमार अजय, भरतलाल, दिलीप कुमार, रविन्द्र कुमार दुबे, शशिकांत, बैकुंठ यादव के अलावे आरपीएफ के कई जवान शामिल थे।

Daltonganj Special ticket checking drive