Breaking :
||‘स्वच्छता ही सेवा, एक तारीख-एक घंटा श्रमदान’ कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा- स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ वातावरण आवश्यक||झारखंड में 6 अक्टूबर तक होगी भारी बारिश, कुछ जिलों के लिए येलो तो कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी||झारखंड प्रशासनिक सेवा के 12 प्रतीक्षारत अधिकारियों की पोस्टिंग
Sunday, October 1, 2023
पलामू प्रमंडलबालूमाथलातेहार

लातेहार: बालूमाथ में पेड़ से गिरकर 12 वर्षीय बालक की मौत, परिजन बेहाल

शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ

लातेहार : शनिवार की दोपहर करीब 2:00 बजे बालूमाथ थाना क्षेत्र के मासियातु पंचायत अंतर्गत लक्षीपुर गांव निवासी रामसहाय लोहरा के 12 वर्षीय पुत्र अरुण कुमार लोहरा की जामुन के पेड़ से गिरकर मौत हो गयी।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

मिली जानकारी के अनुसार अरुण कुमार लोहरा अपने अन्य मित्रों के साथ जामुन के पेड़ पर चढ़कर जामुन का फल तोड़ रहा था, इसी दौरान वह अनियंत्रित होकर पेड़ से नीचे गिर गया। गंभीर अवस्था में परिजनों द्वारा उसे लातेहार सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

इधर, घटना की सूचना पर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि प्रकाश भोक्ता, मोहम्मद रईस, अंशुर खान, समसुल खान, मो तारिक समेत कई लोग मृतक के घर पहुंचकर ढाढस बधायां और गहरी शोक संवेदना प्रकट करते हुए इस विपत्ति की घड़ी में संयम से काम लेने की सलाह दी। मौके पर काफी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।