Breaking :
||‘स्वच्छता ही सेवा, एक तारीख-एक घंटा श्रमदान’ कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा- स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ वातावरण आवश्यक||झारखंड में 6 अक्टूबर तक होगी भारी बारिश, कुछ जिलों के लिए येलो तो कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी||झारखंड प्रशासनिक सेवा के 12 प्रतीक्षारत अधिकारियों की पोस्टिंग
Sunday, October 1, 2023
पलामू प्रमंडलबालूमाथलातेहार

लातेहार: बालूमाथ में मैट्रिक परीक्षा में अव्वल रहने वाली 10 छात्राओं को किया गया सम्मानित

शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ

लातेहार : बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रोजेक्ट इंदिरा गांधी बालिका उच्च विद्यालय में बुधवार को एक कार्यक्रम आयोजित कर मैट्रिक की परीक्षा में विद्यालय में टॉप 10 पर रही छात्राओं को सम्मानित किया गया।

मौके पर जिला परिषद सदस्य प्रियंका कुमारी, बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुरेश राम, भाजपा नेता शैलेश सिंह, पत्रकार मो शमीम ने बच्चों को मेडल व शील्ड देकर सम्मानित किया।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

वहीं विद्यालय की छात्रा उषा कुमारी को विद्यालय के साथ-साथ जिला टॉपर बनने पर विद्या कोचिंग सेंटर के संचालक सह शिक्षक निर्मल कुमार सिन्हा ने अपनी ओर से 5100 रूपे का प्रोत्साहन राशि देकर उसे सम्मानित करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की

मौके पर जिप सदस्या प्रियंका कुमारी ने कहा कि पहले लड़कियों को शिक्षा से दूर रखा जाता था, लेकिन आज बच्चियां समाज और परिवार का नाम रोशन कर रही हैं। महिलाओं को शिक्षा का अधिकार डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने दिलाया।

वही भाजपा नेता शैलेश सिंह ने कहा इंतजार करने वाले को उतना ही फल मिलता है जितना कोशिश करने वाले छोड़ देते हैं। कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती। उन्होंने सफल छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि शिक्षा का मतलब सिर्फ पढ़ना नहीं होता बल्कि समाज में बदलाव लाना भी होता है। इस अवसर पर विद्यालय के कई शिक्षक शिक्षिकाएं के साथ-साथ अभिभावक और काफी संख्या में छात्राएं मौजूद रहीं।