Breaking :
||पलामू : नहाने के दौरान तालाब में डूबने से दो सगी बहनों की मौत||चतरा में चार बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार||‘स्वच्छता ही सेवा, एक तारीख-एक घंटा श्रमदान’ कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा- स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ वातावरण आवश्यक||झारखंड में 6 अक्टूबर तक होगी भारी बारिश, कुछ जिलों के लिए येलो तो कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन
Tuesday, October 3, 2023
लोहरदगा

लोहरदगा : पेशरार जंगल में पुलिस को फिर मिली सफलता, भारी मात्रा में हथियार और गोलियां बरामद

Pesharar Jungle

लोहरदगा : तलाशी अभियान के दौरान पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने जंगल से भारी मात्रा में हथियार और गोलियां बरामद की है। ये हथियार और गोलियां जोबांग और पेशरार थाना क्षेत्रों में अलग-अलग जगहों से बरामद की गई है। लोहरदगा पुलिस को सूचना मिली थी कि इस इलाके में आईईडी बम और हथियार छिपा कर रखे गये हैं। इस सूचना के आधार पर लोहरदगा जिले की पुलिस ने पेशरार थाना क्षेत्र में छापेमारी की।

पुलिस ने एक सौ राउंड राइफल, कार्बाइन, 9 एमएम की गोलियां बरामद की हैं। नक्सलियों के खिलाफ पुलिस की यह बड़ी कामयाबी है।

पुलिस लगातार नक्सलियों को चोट दे रही है। नक्सली पुलिस से बचकर भाग रहे हैं और पुलिस गुप्त सूचना पर इस इलाके में तलाशी अभियान चला रही है।

पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही इस अभियान में और सफलता मिल सकती है। जिसके लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। हाल ही में कई नक्सलियों ने पुलिस के सामने सरेंडर भी किया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *