Breaking :
||झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स का वार्षिक आम चुनाव संपन्न, ज्योति कुमारी को मिले सर्वाधिक 1845 वोट||संबलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस में लूट: यात्रियों के फर्द बयान पर FIR दर्ज||रांची: महिला से ठगी के चार आरोपी गिरफ्तार, ठगे थे एक करोड़ 12 लाख रुपये||लातेहार और बरवाडीह रेलवे स्टेशन के बीच जम्मूतवी एक्सप्रेस में भीषण डकैती व मारपीट, फायरिंग में कई यात्री घायल, हंगामा||गढ़वा: डकैती के तीन आरोपी गिरफ्तार, तीन नाबालिगों को भेजा गया बाल सुधार गृह||मायके से ससुराल जाने के लिए निकली सतबरवा की महिला दूधमुंहे बच्चे के साथ लापता, खोजबीन करने का आग्रह||ED के समन के खिलाफ झारखंड हाई कोर्ट पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, सरकार को अस्थिर करने की साजिश रचने का लगाया आरोप||पलामू: डकैती की योजना बनाते पकड़े गये पांच लुटेरे, हथियार बरामद||क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में टॉप पर पहुंची भारतीय टीम||झारखंड में डॉक्टर से मारपीट करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद डॉक्टरों की राज्यव्यापी हड़ताल खत्म, ओपीडी सेवाएं बहाल
Monday, September 25, 2023
BIG BREAKING - बड़ी खबरदक्षिणी छोटानागपुरलोहरदगा

लोहरदगा: पत्नी ने पति को डंडे से पीट-पीट कर मार डाला

लोहरदगा : जिले के कुडू थाना क्षेत्र के फूलसुरी कोठी टोली गांव में एक महिला ने अपने पति को डंडे से पीट-पीट कर मार डाला।

घटना की सूचना मिलते ही कुडू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल भेज दिया।

बताया जा रहा है कि फूलसुरी कोठी टोली निवासी अशोक सिंह के इकलौते पुत्र विक्रम सिंह की पत्नी भवानी देवी ने डंडे से हत्या कर दी। दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। भवानी अपने ससुराल में भी कम ही रहती थी। घटना के वक्त विक्रम अपनी जान बचाने की गुहार लगाता रहा, लेकिन उसे बचाने कोई नहीं पहुंचा।

लातेहार की ताज़ा ख़बरें देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

आसपास के लोगों का कहना है कि भवानी देवी का अक्सर पति से झगड़ा होता रहता था। उसने पहले भी अपनी सास-ससुर को डंडे से पीटकर उनके हाथ-पैर तोड़ दिए थे। इस वजह से उनके घर में कोई किसी तरह का विवाद में नहीं पड़ना चाहता था।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरें देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

घटना के वक्त भी सभी डर के मारे विक्रम के घर नहीं पहुंचे थे। घटना को अंजाम देने के बाद भवानी ने लोगों को गुमराह करने के लिए शोर मचाया कि किसी ने उनके पति की हत्या कर दी है। लेकिन पुलिस मौके पर पहुंची और भवानी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है।