Breaking :
||चतरा में चार बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार||‘स्वच्छता ही सेवा, एक तारीख-एक घंटा श्रमदान’ कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा- स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ वातावरण आवश्यक||झारखंड में 6 अक्टूबर तक होगी भारी बारिश, कुछ जिलों के लिए येलो तो कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी
Monday, October 2, 2023
बालूमाथलातेहार

Balumath News: बाइक दुर्घटना में घायल महिला की रिम्स में इलाज के दौरान मौत

शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ

लातेहार : बालूमाथ-लातेहार मार्ग पर ओल्हेपाठ ग्राम के पास बीते 7 अक्टूबर को हुई बाइक दुर्घटना में घायल महिला की मौत आज रिम्स में इलाज के दौरान हो गयी। मृतक महिला बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय की रहमत नगर मोहल्ला निवासी मोहम्मद शमीम की पत्नी शबाना खातून है।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

जानकारी के अनुसार बीते 7 अक्टूबर को शबाना खातून अपने पुत्र शाहबाज आलम के साथ अपनी बीमारी का इलाज कराने बाइक से लातेहार जा रही थी। इसी बीच ओल्हेपाठ ग्राम के पास बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। जिसमें शबाना खातून और उनका पुत्र शाहबाज आलम गंभीर रूप से घायल हो गये।

जिन्हें स्थानीय लोगों की सहायता से बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने शबाना खातून की स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया था।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

इस दुर्घटना में घायल शबाना खातून को सिर के अलावे शरीर के कई अंगों में गंभीर व आंतरिक चोटें आईं थीं। दुर्घटना में घायल महिला की आकस्मिक मौत से क्षेत्र में शोक का माहौल है और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।