Breaking :
||चतरा में चार बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार||‘स्वच्छता ही सेवा, एक तारीख-एक घंटा श्रमदान’ कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा- स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ वातावरण आवश्यक||झारखंड में 6 अक्टूबर तक होगी भारी बारिश, कुछ जिलों के लिए येलो तो कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी
Monday, October 2, 2023
बालूमाथलातेहार

बालूमाथ: महिला और एक बच्चे को सांप ने काटा, तबियत बिगड़ी, रांची रिम्स रेफर

शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ

लातेहार : बालूमाथ थाना क्षेत्र के बसिया पंचायत अंतर्गत टेमराबर गांव में सर्पदंश के कारण एक महिला की तबियत बिगड़ गई।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

घायल महिला की पहचान गांव निवासी धर्मेंद्र प्रजापति की पत्नी विनीता देवी के रूप में हुई है। जिसे स्थानीय लोगों की सहायता से बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां पर डॉक्टर पुरुषोत्तम कुमार ने महिला की स्थिति को गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के पश्चात बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार उक्त महिला अपने घर के पिछवाड़े में गाय के चारा हेतु घास काट रही थी। इसी बीच किसी विषैले सांप ने उसके हाथ में डस लिया।

खेलने दौरान बच्चे को सांप ने काटा

लातेहार : बालूमाथ थाना क्षेत्र के बसिया ग्राम अंतर्गत बरवा टोला निवासी मोहन गंजू का 12 वर्षीय पुत्र राजेश कुमार कि फुटबॉल खेलने के दौरान एक विषैले सांप के डस लेंस उसकी तबीयत बिगड़ गई।

बच्चे को परिजनों की सहायता से तत्काल बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया। जहां पर डॉक्टर अशोक ओड़िया ने प्राथमिक उपचार के पश्चात उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार उक्त बच्चा घर के नजदीक अपने दोस्तों के साथ फुटबॉल खेल रहा था। इसी दौरान घास में बैठे सांप के ऊपर पैर चला गया गुस्साए सांप ने उसे डस लिया।