Breaking :
||झारखंड में अगले तीन-चार दिनों तक जारी रहेगा गर्मी का प्रकोप, फिर प्री-मानसून से लोगों को मिलेगी राहत||गढ़वा: नहाने के दौरान डैम में डूबने से तीन मासूमों की मौत, गांव में मातम||JOB: झारखंड में सीडीपीओ के 64 पदों पर होगी भर्ती, जानिये डिटेल||लातेहार: पेड़ से गिरकर घायल युवक की रिम्स ले जाते समय रास्ते में मौत||बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, तस्वीरें||Good News: 12 जून से शुरू होगा बरकाकाना-वाराणसी BDM सवारी गाड़ी का परिचालन||लातेहार: जिले में 10 जून से 15 अक्टूबर तक बालू उठाव पर पूर्ण प्रतिबंध||आदिम जनजातियों के विकास बिना राज्य का विकास संभव नहीं : राज्यपाल||10 दिनों के अंदर झारखंड में प्रवेश करेगा मानसून, भीषण गर्मी से मिलेगी राहत||स्थानीय नीति के विरोध में 10 और 11 जून को झारखंड बंद का आह्वान

पलामू टाइगर रिज़र्व से ग्राम प्रधान समेत दो शिकारी गिरफ्तार, 5 भरठुआ बंदूक बरामद

hunters arrested from Palamu Tiger Reserve

शशि शेखर/बरवाडीह

हथियार छोड़कर तीन भागने में सफल

लातेहार : लगातार दूसरे दिन वन विभाग के अधिकारियों ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पलामू टाइगर रिज़र्व (Palamu Tiger Reserve) के छिपादोहर पूर्वी रेंज से अवैध हथियार के साथ दो शिकारियों को पकड़ा है।

टीम ने मौके से पांच भरठुआ बन्दूक बरामद किया है। इसके पूर्व रविवार को बेतला नेशनल पार्क के निकट अखरा गांव से हिरण के मांस के साथ दो शिकारियों को पकड़ा गया था।

गिरफ्तार अभियुक्तों में कृष्णा सिंह और अशोक सिंह, दोनों चुंगरू शामिल हैं। इनमें कृष्णा सिंह को चुंगरू का ग्राम प्रधान बताया जा रहा है। जबकि मौके से फरार अभियुक्तों में गांव के ही बंधु उरांव, शत्रुध्न उरांव और सुकन सिंह शामिल हैं।

पीटीआर (PTR) के साउथ डिवीज़न के डिप्टी फील्ड डायरेक्टर कुमार आशीष ने बताया कि चुंगरू की तरफ से शिकारियों के दल के लुकेया घास के मैदान की तरफ आने की सूचना मिली थी। इसी सूचना पर क्षेत्र में वन कर्मियों की गश्ती बढ़ा दी गई थी। इसी क्रम में पांच हथियारबंद शिकारियों का एक दल मौके पर पहुंचा। छिपकर बैठे वन कर्मियों ने उनमें से दो को दौड़ा कर पकड़ लिया। जबकि तीन अन्य हथियार फेंक कर भाग निकले।

वन विभाग ने पुलिस विभाग के सहयोग से मौके से पांच हथियार भी बरामद किये। सभी हथियार देशी भरठुआ बन्दूक है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *