चंदवा-माल्हन-मैकलुस्कीगंज मार्ग पर हुई सड़क दुर्घटना में तीन घायल
लातेहार : चंदवा-माल्हन-मैकलुस्कीगंज मार्ग पर कुसुमटोला कार्तिक उरांव चौक के पास सड़क दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवा ले जाया गया. जहां तीनों का इलाज मेडिकल टीम की देखरेख में किया गया।
लातेहार की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें
घायलों की पहचान विकाश गंझू चिरो, दीपक गंझू व अशोक गंझू दोनो अम्बाटांड हुटाप के रूप में हुई है। तीनों के चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें आई हैं।

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की देर रात तीनों चिरो से हुटाप लौट रहे थे। इसी क्रम में वह हादसे का शिकार हो गया।