Breaking :
||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी||झारखंड प्रशासनिक सेवा के 12 प्रतीक्षारत अधिकारियों की पोस्टिंग||लातेहार: कस्तूरबा विद्यालय में शॉर्ट सर्किट से भगदड़ समेत बालूमाथ की पांच खबरें||लातेहार: छिपादोहर में JJMP का एरिया कमांडर हथियार के साथ गिरफ्तार
Sunday, October 1, 2023
बालूमाथलातेहार

तेज रफ़्तार ट्रक की चपेट में आने से राजद पंचायत अध्यक्ष गंभीर रूप से घायल, गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम

शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ

लातेहार : बालूमाथ-खेलारी मार्ग स्थित भगिया गांव में ट्रक की चपेट में आने से राजद के भगिया पंचायत अध्यक्ष विवेकानंद यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची के मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

बताया जाता है कि गुरुवार की देर रात वे सड़क के किनारे खड़े थे। इसी दौरान अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। गंभीर हालत में उन्हें परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से मुरपा गांव स्थित एक निजी क्लिनिक में ले जाया गया । जहां चिकित्सक ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया।

इस घटना में विवेकानंद यादव का सिर फट गया है, पैर में गंभीर और अंदरूनी चोटें भी आई हैं। साथ ही उनके सीने की एक हड्डी भी टूट गई। वहीं गुस्साए ग्रामीणों ने धक्का देने वाले ट्रक का पीछा कर उसे पकड़ लिया और बालूमाथ-खेलारी मार्ग को घंटों जाम कर दिया।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

जाम की सूचना पर पहुंचे बालूमाथ थाना पुलिस के प्रयास से जाम को हटाया गया। फिलहाल घायल विवेकानंद यादव की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। इधर बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक राजनीतिक दल के लोगों ने विवेकानंद यादव के स्वस्थ होने की कामना की है।