Breaking :
||चतरा में चार बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार||‘स्वच्छता ही सेवा, एक तारीख-एक घंटा श्रमदान’ कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा- स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ वातावरण आवश्यक||झारखंड में 6 अक्टूबर तक होगी भारी बारिश, कुछ जिलों के लिए येलो तो कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी
Monday, October 2, 2023
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडलबालूमाथलातेहार

लातेहार: बालूमाथ में हवा भरते समय टायर फटने से मिस्त्री की मौत

शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ

लातेहार : शुक्रवार की रात करीब 9:00 बजे बालूमाथ मुरपा मार्ग स्थित बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय के साहू पेट्रोल पंप के पास हवा भरने के दौरान टायर फटने से एक मिस्त्री की मौत हो गयी।

मृतक की पहचान बिहार राज्य अंतर्गत गया जिले के इमामगंज सलैया गांव निवासी इकवाली मियां के पुत्र खलील खान के रूप में की गयी है। जिसे गंभीर हालत में स्थानीय लोगों ने बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया, जहां डॉ. सुरेंद्र कुमार ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

मिली जानकारी के अनुसार मिस्त्री साहू पेट्रोल पंप के पास किराये के मकान में टायरों में हवा देने और पंक्चर बनाने का काम करता था, इसी बीच शुक्रवार की रात करीब 9:00 बजे वह हवा भरने का काम कर रहा था। इसी दौरान टायर ब्लास्ट हो गया जिसकी चपेट में आकर उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।