Breaking :
||पलामू : नहाने के दौरान तालाब में डूबने से दो सगी बहनों की मौत||चतरा में चार बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार||‘स्वच्छता ही सेवा, एक तारीख-एक घंटा श्रमदान’ कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा- स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ वातावरण आवश्यक||झारखंड में 6 अक्टूबर तक होगी भारी बारिश, कुछ जिलों के लिए येलो तो कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन
Tuesday, October 3, 2023
बरवाडीहलातेहार

सरईडीह शिव मंदिर में हिंदू नव वर्ष पर आयोजित भंडारे में मंदिर के संस्थापक समेत कई लोग हुए शामिल

लातेहार : बरवाडीह प्रखण्ड के प्रसिद्ध धार्मिक औऱ पर्यटन स्थल के रूप में विख्यात सरईडीह शिव मंदिर में मंदिर समिति के द्वारा हिंदू नव वर्ष को लेकर भव्य भंडारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

भंडारा कार्यक्रम की शुरुआत किए जाने के पूर्व मंदिर के संस्थापक अमरेश प्रसाद गुप्ता सपरिवार मंदिर समिति के पदाधिकारियों के साथ मिलकर पूजा अर्चना करने के बाद भंडारे के प्रसाद का भोग लगाया। जिसके बाद भंडारे की शुरुआत की गयी।

भंडारा कार्यक्रम में मंदिर के आसपास के साथ-साथ प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों से श्रद्धालु और भक्त जनों ने हिस्सा लिया। जहां सभी ने बारी-बारी से भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।

वहीं इस दौरान भंडारा कार्यक्रम में मंदिर समिति के संस्थापक और समिति के अधिकारियों के साथ-साथ सांसद प्रतिनिधि कन्हाई प्रसाद, विधायक प्रतिनिधि प्रेम सिंह, समिति के अध्यक्ष जोखन प्रसाद, मुखिया जलेबा देवी, अपना अधिकार अपना सम्मान मंच की सचिव औऱ महिला समाजसेवी सन्तोषी शेखर, नमो एप लोकसभा सयोंजक दिलीप सिंह यादव, भाजपा मंडल महामंत्री मनोज प्रसाद, पूर्व मंडल अध्यक्ष ईश्वरी सिंह, डीलर संघ के अध्यक्ष ज्वाला प्रसाद प्रकाश सिंह समेत कई गण्यमान्य लोगो ने शिरकत की।

इधर दौरान मंदिर समिति के संस्थापक अमरेश गुप्ता अमरीश गुप्ता, महिला समाज सेवी संतोषी शेखर, उमेश प्रसाद, प्रकाश सिंह, चंदन सिंह समेत कई लोगों के द्वारा आए श्रद्धालुओं के बीच भंडारे के प्रसाद का वितरण किया।

मंदिर समिति के संस्थापक अमरेश प्रसाद गुप्ता ने कहा कि हिंदू नव वर्ष के उपलक्ष में मंदिर समिति के द्वारा प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी भंडारा कार्यक्रम का आयोजन सभी के सहयोग से कराया गया है।

मौके पर उमेश प्रसाद प्रकाश सिंह, अभिषेक कुमार पासवान, मनोज सिंह चेरो, सखिचन्द प्रसाद, कमलेश यादव, समेत काफी सख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *