Breaking :
||चतरा में चार बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार||‘स्वच्छता ही सेवा, एक तारीख-एक घंटा श्रमदान’ कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा- स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ वातावरण आवश्यक||झारखंड में 6 अक्टूबर तक होगी भारी बारिश, कुछ जिलों के लिए येलो तो कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी
Monday, October 2, 2023
मनिकालातेहार

मनिका में तीन अवैध चलंत चिमनी भठ्ठा ध्वस्त, तीनों संचालक पर मामला दर्ज

Manika News Chimney

लातेहार : डीएमओ आनंद कुमार और मनिका थाना प्रभारी शुभम कुमार ने रविवार को छापामारी अभियान चलाकर तीन अवैध चिमनी भठ्ठा के चार चिमनी को ध्वस्त कर दिया।

छापेमारी टीम पहले बिशुनबांध स्थित चंदन कुमार गुप्ता के चिमनी भट्ठे पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए चिमनी को तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दी। इसके बाद छापेमारी टीम पलहेया गांव पहुंची जहां लालू यादव का चिमनी भट्ठा क्षतिग्रस्त किया। इसके बाद छापेमारी टीम रांकीकला पंचायत के धावाकरम चिमनी भट्टा पहुंची और मनोज यादव की दो चिमनियों को तोड़ दिया।

मौके पर डीएमओ ने भट्ठा संचालक चंदन कुमार गुप्ता, लालू यादव व मनोज यादव के खिलाफ अवैध चिमनी भट्ठा चलाने का मामला दर्ज किया है।

मौके पर डीएमओ ने बताया कि सूचना मिली थी कि मनिका प्रखंड के विभिन्न इलाकों में अवैध रूप से चिमनी भट्ठा चलाया जा रहा है, जिसके आलोक में रविवार को छापेमारी की गयी। साथ ही उन्होंने कहा कि एक चिमनी भट्ठा संचालक के कागजात की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

मौके पर एसएचओ ने बताया कि अवैध चिमनी भट्ठा चलाने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मौके पर पुलिस बल के कई जवान मौजूद थे।

Manika News Chimney


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *