Breaking :
||जहां कभी लगती थी माओवादियों की जन अदालत आज वहां लग रही है सरकार की अदालत||अंतरराष्ट्रीय कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने कहा- जो पुरुष परस्त्री के साथ घूमता है, वह नरक में जाता है||लातेहार: बालूमाथ में अज्ञात बीमारी से सात पशुओं की मौत, दो अन्य बीमार, मुआवजे की मांग||चीन में फैली रहस्यमयी बीमारी को देखते हुए रांची स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की तैयारी, लोगों को दी सलाह||नेटबॉल प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात||पलामू के TSPC एरिया कमांडर की रिम्स में इलाज के दौरान मौत||केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 30 को आयेंगे रांची||कटे-फटे कपड़े पहनना दरिद्रता की पहचान, सनातन की नहीं : देवकीनंदन ठाकुर||दिल्ली पुलिस ने फर्जी वेबसाइट के जरिये करोड़ों की ठगी करने के आरोपी को पलामू से पकड़ा||पलामू: शादी की सालगिरह पर पति का इंतजार कर रही महिला की तड़प-तड़प कर मौत
Wednesday, November 29, 2023
मनिकालातेहार

मनिका: सड़क हादसे में घायल सतबरवा के युवक ने तोड़ा दम

Manika accident news

रांची रिम्स पहुंचते ही घायल आमीर ने तोड़ा दम

लातेहार : मनिका प्रखंड के नामुदाग कब्रिस्तान के पास रांची-डाल्टनगंज मुख्य मार्ग पर बाइक और ट्रक के आमने-सामने की टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये थे। जिसमें गंभीर रूप से घायल एक युवक की मौत रांची रिम्स में हो गयी।

मृतक की पहचान आमीर अंसारी (22) (करमा, सतबरवा) के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार एंबुलेंस जैसे ही आमिर अंसारी को लेकर रांची रिम्स पहुंची वैसे ही उसकी मौत हो गयी। घायलों में दानिश अंसारी और फिरदोस रजा भी करमा गांव के ही रहने वाले बताये जाते हैं।

आपको बता दें कि तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर करमा गांव से मनिका प्रखंड मुख्यालय स्थित एसबीआई बैंक रोड रेशमा वस्त्रालय अपने कपड़े की दुकान में आ रहे थे। तभी नामुदाग के पास असन्तुलित होकर ट्रक से टकरा गए। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस से बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स भेज दिया गया था।

मृतक आमिर


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *