Breaking :
||पलामू : नहाने के दौरान तालाब में डूबने से दो सगी बहनों की मौत||चतरा में चार बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार||‘स्वच्छता ही सेवा, एक तारीख-एक घंटा श्रमदान’ कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा- स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ वातावरण आवश्यक||झारखंड में 6 अक्टूबर तक होगी भारी बारिश, कुछ जिलों के लिए येलो तो कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन
Tuesday, October 3, 2023
लातेहार

लातेहार के नये उपायुक्त भोर सिंह यादव ने लिया कार्यभार कहा- अंतिम व्यक्ति तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाना पहली प्राथमिकता

राजीव मिश्रा/लातेहार

लातेहार के 23वें उपायुक्त के रूप में आईएएस अधिकारी भोर सिंह यादव ने मंगलवार को पदभार ग्रहण किया। निवर्तमान उपायुक्त अबु इमरान ने उन्हें एक सादे समारोह में पदभार सौंपा।

मौके पर उपायुक्त भोर सिंह यादव ने कहा कि लातेहार जिले में विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनका पहला लक्ष्य होगा।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

उपायुक्त ने कहा कि जिले में जो विकास योजनाएं संचालित हो रही है, उन योजनाओं को सफलतापूर्वक संचालित करना और उसे पूर्ण करना उनका पहला कार्य होगा।

उपायुक्त ने कहा कि सरकार के द्वारा जो भी विकास योजनाएं चलाई जा रही है। उन सभी का सही संचालन जिले में होगा।

पदभार ग्रहण करने के बाद उपायुक्त ने जिले के सभी अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया और जिले में संचालित योजनाओं की जानकारी ली।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त सुरेंद्र कुमार वर्मा, आईटीडीए निदेशक बिंदेश्वरी ततमा, अपर समाहर्ता आलोक शिकारी कच्छप, एसडीएम शेखर कुमार समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।