लातेहार: बालूमाथ में लूना और बाइक की टक्कर में युवक गंभीर रूप से घायल, रिम्स रेफर
लातेहार : बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय के मुरपा मोड़ के समीप लूना और बाइक के बीच हुई टक्कर में बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय के टमटम टोला मुहल्ला निवासी इंद्रदेव साव का पुत्र दीपक साव गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों की सहायता से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां उसका प्राथमिक उपचार डॉक्टर अशोक ओड़िया ने किया। लेकिन घायल दीपक साव की स्थिति को गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया।
लातेहार की ताज़ा ख़बरें देखने के लिए यहाँ क्लिक करें
जानकारी के अनुसार इस घटना में दीपक साव के चेहरे, मुंह और जबड़े के साथ-साथ शरीर में कई अंगों में गंभीर और आंतरिक चोटें आईं हैं।
