लातेहार: मनिका में अज्ञात अपराधियों ने ग्रामीण के घर पर की फायरिंग, दहशत
लातेहार: मनिका में अज्ञात अपराधियों ने ग्रामीण के घर पर की फायरिंग, दहशत
लातेहार : जिले के मनिका थाना क्षेत्र अंतर्गत मटलोंग गांव निवासी अजय कुमार यादव के घर पर रविवार की रात अज्ञात अपराधियों ने फायरिंग कर दी। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
इधर, घटना की सूचना मिलते ही मनिका थाना प्रभारी शुभम कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर दो खोखा बरामद किया हैं एवं एक हस्तलिखित पर्चा भी बरामद की गई है। लेकिन पर्चा में किसी भी संगठन ने घटना की जिम्मेदारी नहीं ली है। हालाकी गोली चलने के बाद मटलोंग गांव में दहशत का माहौल व्याप्त है।
लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें
इधर, घटना की सूचना मिलते ही मनिका थाना प्रभारी शुभम कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। छानबीन के क्रम में पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखा और एक हस्तलिखित पर्चा बरामद किया। हालांकि इस पर्चे में किसी भी संगठन ने घटना की जिम्मेदारी नहीं ली है। फायरिंग के बाद मटलोंग गांव में दहशत का माहौल है।

मनिका थाना प्रभारी शुभम कुमार ने कहा कि पुलिस प्रशासन मामले की बारीकी से जांच कर रहा है, बहुत जल्द इस मामले में शामिल लोगों की पहचान कर लिया जाएगा।