Breaking :
||स्थानीय नीति के विरोध में 10 और 11 जून को झारखंड बंद का आह्वान||गुमला: रांची सेंट जेवियर्स स्कूल के प्रिंसिपल की अनियंत्रित कार ने कई लोगों को रौंदा, तीन महिला समेत चार की मौत, तस्वीरें||पलामू: शीर्ष माओवादी अभिजीत यादव और प्रसाद यादव के ठिकानों पर NIA की छापेमारी||झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन कल आयेंगे लातेहार, जनता से करेंगे सीधा संवाद||रांची में अपराधी की गोली मारकर हत्या, कालू लामा हत्याकांड में गया था जेल||लातेहार: चंदवा में टावर से लोहा काटते चार लोग रंगेहाथ गिरफ्तार, देशी कट्टा व जिंदा गोली बरामद||झारखंड में नहीं मिलेगी गर्मी से राहत, अभी और बढ़ेगा तापमान, अलर्ट जारी||शिबू सोरेन की अध्यक्षता में 10 जून को होगी झारखंड राज्य समन्वय समिति की बैठक||पलामू: बस पकड़ने का इंतजार कर रहे TSPC उग्रवादी को पुलिस ने पकड़ा||पलामू: शराब की लत से परेशान छोटे भाई ने कर दी थी बड़े भाई की हत्या, पुलिस ने किया खुलासा

लातेहार: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने बरवाडीह में चलाया पार्टी का सदस्यता अभियान

शशि शेखर/बरवाडीह

लातेहार : कांग्रेस पार्टी के प्रदेश कमेटी के निर्देश पर प्रखंड क्षेत्र में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के द्वारा पार्टी का सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है।

शुक्रवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधायक रामचंद्र सिंह के करीबी रविंद्र राम के द्वारा प्रखंड के विभिन्न पंचायत क्षेत्रों में जाकर पार्टी के सदस्यता अभियान चलाया।

सदस्य अभियान चलाते हुए उन्होंने पार्टी के नीति सिद्धांतों से भी लोगों को जोड़ने का काम किया। रविंद्र राम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश की सबसे पुरानी और मजबूत पार्टी है। कांग्रेस के प्रति आप लोगों का लगातार पूर्व की तरह विश्वास बढ़ रहा है और पार्टी में लोगों का जुड़ाव भी हो रहा है।

उन्होंने कहा की वर्तमान केंद्र की भाजपा सरकार के दमन के खिलाफ कांग्रेस पार्टी सड़क से सदन तक लगातार आंदोलन कर रही है और आगे भी निरंतर करती रहेगी। मौके पर सुरेश मिश्रा, दुखद सिंह, अजय कुमार समेत कई लोग मौजूद थे।