Breaking :
||झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स का वार्षिक आम चुनाव संपन्न, ज्योति कुमारी को मिले सर्वाधिक 1845 वोट||संबलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस में लूट: यात्रियों के फर्द बयान पर FIR दर्ज||रांची: महिला से ठगी के चार आरोपी गिरफ्तार, ठगे थे एक करोड़ 12 लाख रुपये||लातेहार और बरवाडीह रेलवे स्टेशन के बीच जम्मूतवी एक्सप्रेस में भीषण डकैती व मारपीट, फायरिंग में कई यात्री घायल, हंगामा||गढ़वा: डकैती के तीन आरोपी गिरफ्तार, तीन नाबालिगों को भेजा गया बाल सुधार गृह||मायके से ससुराल जाने के लिए निकली सतबरवा की महिला दूधमुंहे बच्चे के साथ लापता, खोजबीन करने का आग्रह||ED के समन के खिलाफ झारखंड हाई कोर्ट पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, सरकार को अस्थिर करने की साजिश रचने का लगाया आरोप||पलामू: डकैती की योजना बनाते पकड़े गये पांच लुटेरे, हथियार बरामद||क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में टॉप पर पहुंची भारतीय टीम||झारखंड में डॉक्टर से मारपीट करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद डॉक्टरों की राज्यव्यापी हड़ताल खत्म, ओपीडी सेवाएं बहाल
Monday, September 25, 2023
लातेहार

लातेहार: गणेशपुर पंचायत से राजेश, घांसीटोला से प्रमिला देवी व बारी से सुस्मिता मुखिया निर्वाचित, कई पंचायत समिति सदस्यों का भी आया परिणाम

राजीव मिश्रा/लातेहार

लातेहार : सरयू प्रखंड के गणेशपुर पंचायत के मुखिया पद पर राजेश सिंह निर्वाचित हुये। राजेश सिंह को 279 मत प्राप्त हुये। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी पंकज उरांव को 180 मत तथा लक्ष्मण सिंह को 180 मत प्राप्त हुये।

घांसीटोला पंचायत के मुखिया पद पर प्रमिला देवी निर्वाचित हुई। प्रमिला देवी को 685 मत प्राप्त हुये। जबकि उनकी निकटतम प्रतिद्वन्दी ज्योति देवी को 444 मत प्राप्त हुये।

चंदवा प्रखंड अंतर्गत बारी पंचायत के मुखिया पद पर सुस्मिता कुमारी निर्वाचित हुई सुस्मीता कुमारी को 1098 मत प्राप्त हुये। जबकि उनकी निकटतम प्रतिद्वन्दी अनिता देवी को 750 मत प्राप्त हुआ।

सरयू प्रखंड अंतर्गत 01 गणेशपुर के पंचायत समिति सदस्य पद पर सुनील उरांव निर्वाचित हुये।

लातेहार प्रखंड अंतर्गत 01 परसही(1-8) के पंचायत समिति सदस्य पद पर परशुराम लोहरा, 01 परसही (9-16) पंचायत समिति सदस्य पद पर रीता देवी निर्वाचित हुई।

चंदवा प्रखंड अंतर्गत 01 बनहरदी के पंचायत समिति सदस्य पद पर मनोहर भगत निर्वाचित हुये।