लातेहार: चोरी की बाइक के साथ एक गिरफ्तार, जेल
लातेहार : रविवार को सदर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मुरुप गांव से चोरी की बाइक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
जानकारी देते हुए सदर थाना के इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि 18 मई 2022 को मुरुप निवासी बिरेंद्र प्रसाद की बाइक अज्ञात चोरो ने उसके घर के सामने से चोरी कर ली थी। इस मामले में पीड़ित द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर लातेहार थाना कांड संख्या- 138/2022 दिनांक- 20/05/2022 धारा 379 IPC अंकित किया गया था।
उन्होंने बताया कि जांच के क्रम में गुप्त सूचना के आधार में आरोपी रवि उरांव (मुरुप, लातेहार) को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के क्रम में उसने इस कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। इसकी निशानदेही पर चोरी की बाइक सदर लातेहार थाना क्षेत्र के सासंग गांव के उरांव टोला से बरामद किया गया है।
लातेहार की ताज़ा ख़बरें देखने के लिए यहाँ क्लिक करें
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी रवि उरांव इसके पूर्व भी बाइक चोरी के मामले में जेल जा चुका है और कुछ महीने पूर्व ही जमानत पर छुट कर आया था। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
छापमारी मे पुलिस अवर निरीक्षक गौरव कुमार और सहायक अवर निरीक्षक धर्मेंद्र नाथ राय शामिल थे।
