Breaking :
||चतरा में चार बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार||‘स्वच्छता ही सेवा, एक तारीख-एक घंटा श्रमदान’ कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा- स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ वातावरण आवश्यक||झारखंड में 6 अक्टूबर तक होगी भारी बारिश, कुछ जिलों के लिए येलो तो कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी
Monday, October 2, 2023
पलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार: मतगणना कार्य में लापरवाही बरतने वाले कंप्यूटर ऑपरेटर के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश

लातेहार : जिला निर्वाचन पदाधिकारी अबु इमरान ने आज पॉलीटेक्निक कॉलेज लातेहार में पंचायत चुनाव-2022 की मतगणना के लिए बनाए गए मतगणना केंद्र का निरीक्षण किया। बरवाडीह और मनिका प्रखंडों की मतगणना का आज दूसरा दिन है।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने मतगणना कार्य हेतु आवश्यक व्यवस्था की जानकारी लिया तथा मतगणना कर्मियों को ससमय नाश्ता, भोजन एवं पानी इत्यादि उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने बरवाडीह एवं मनिका प्रखंड मतगणना कर्मियों को पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने का निर्देश दिया।

लातेहार की ताज़ा ख़बरें देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने मतगणना कार्य में लापरवाही बरतने वाले कंप्यूटर ऑपरेटर विजय राम के विरुद्ध कारवाई करने का निर्देश दिया।