Breaking :
||झारखंड में अगले तीन-चार दिनों तक जारी रहेगा गर्मी का प्रकोप, फिर प्री-मानसून से लोगों को मिलेगी राहत||गढ़वा: नहाने के दौरान डैम में डूबने से तीन मासूमों की मौत, गांव में मातम||JOB: झारखंड में सीडीपीओ के 64 पदों पर होगी भर्ती, जानिये डिटेल||लातेहार: पेड़ से गिरकर घायल युवक की रिम्स ले जाते समय रास्ते में मौत||बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, तस्वीरें||Good News: 12 जून से शुरू होगा बरकाकाना-वाराणसी BDM सवारी गाड़ी का परिचालन||लातेहार: जिले में 10 जून से 15 अक्टूबर तक बालू उठाव पर पूर्ण प्रतिबंध||आदिम जनजातियों के विकास बिना राज्य का विकास संभव नहीं : राज्यपाल||10 दिनों के अंदर झारखंड में प्रवेश करेगा मानसून, भीषण गर्मी से मिलेगी राहत||स्थानीय नीति के विरोध में 10 और 11 जून को झारखंड बंद का आह्वान

यूक्रेन में फंसे लातेहार की राजनंदिनी की वापसी के लिये परिजन लगा रहे हैं सरकार से मदद की गुहार

Latehar girl Ukraine

शशि शेखर/बरवाडीह

लातेहार : यूक्रेन के युद्ध का असर बरवाडीह प्रखंड मुख्यालय में भी देखने को मिल रहा है। प्रखंड मुख्यालय के बाजार निवासी मनोज प्रसाद की बड़ी पुत्री राजनंदिनी यूक्रेन में मेडिकल की पढ़ाई कर रही है। वही यूक्रेन की वर्तमान स्थिति के बाद राजनंदनी वहां फंस चुकी है।

राजनंदनी के माता-पिता लगातार राजनंदिनी के भारत वापस लाने को लेकर प्रधानमंत्री के साथ-साथ मुख्यमंत्री और स्थानीय सांसद से मदद की गुहार लगा रहे हैं। राजनंदनी के माता-पिता की माने तो राजनंदनी युद्ध की शुरुआत के दौर से ही वहां दहशत के माहौल में फंसी हुई है। जहां उसके पास खाने के सामान भी अब धीरे-धीरे खत्म जा रहे हैं। साथ सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसे बंकर में रहना पड़ रहा है।

राजनंदनी का पूरा परिवार भी दहशत के माहौल में जी रहे हैं। पूरा परिवार मदद की गुहार सरकार से लगा रही है।

इधर, स्थानीय सांसद सुनील सिंह के द्वारा इस मामले में संज्ञान लेते हुए राजनंदिनी को भारत वापस लाने को लेकर विदेश मंत्री को पत्र लिखकर तत्काल कार्रवाई करते हुए राजनंदिनी को वापस लाने की सार्थक पहल करने का अनुरोध किया है।

Latehar girl Ukraine Rajnandani


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *