Breaking :
||चतरा में चार बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार||‘स्वच्छता ही सेवा, एक तारीख-एक घंटा श्रमदान’ कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा- स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ वातावरण आवश्यक||झारखंड में 6 अक्टूबर तक होगी भारी बारिश, कुछ जिलों के लिए येलो तो कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी
Monday, October 2, 2023
पलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में निर्वाचित उप मुखिया को दिया गया प्रमाण पत्र

रामकुमार/लातेहार

लातेहार : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में उप मुखिया निर्वाचित हेठ पोचरा पंचायत वार्ड नंबर 6 की फुलमनी देवी सर्वाधिक मतों से जीत हासिल की। फुलमनी को 13 और मालती देवी को 2 वोट मिले। चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में अंचल अधिकारी रुद्र प्रताप, मुखिया रामजीत सिंह, करम देव सिंह व अन्य की उपस्थिति में चुनाव कराया गया। उप मुखिया का प्रमाण पत्र अंचल अधिकारी द्वारा विजयी प्रत्याशी फुल मनी देवी को प्रदान किया गया।

वही सदर प्रखंड में परसाही में उप मुखिया का चुनाव हुआ। चुनाव में 14 नंबर वार्ड सदस्य बीरबल उरांव को विजयी घोषित किया गया। चुनाव में तीन प्रत्याशी मैदान में थे। मीना देवी को 4, सुमन देवी को 3 और बीरबल उरांव को 7 वोट मिले। जबकि 2 वोट रिजेक्ट हो गए। प्रखंड विकास पदाधिकारी मेघनाथ उरांव ने उपप्रमुख को प्रमाण पत्र भेंट किया। इस अवसर पर मुखिया व उप मुखिया सहित वार्ड के अन्य सदस्यों को शपथ दिलाई गई।

वहीं प्रखंड के सांसग पंचायत में वार्ड नंबर चार के असगर हजाम उप मुखिया निर्वाचित हुए। असगर हजाम को 5, मुमताज मिंया को 3 व जहाना बीबी को 2 मत मिले। वही निर्वाचित उम्मीदवार को अंचलाधिकारी रुद्र प्रताप के द्वारा प्रमाण पत्र दिया गया।

वही बेंदी पंचायत के उप मुखिया में बंधु उरांव निर्वाचित हुए। लातेहार सदर प्रखंड के बेंदी पंचायत के उप मुखिया का चुनाव सह शपथ ग्रहण में पर्यवेक्षक प्रखंड विकास पदाधिकारी मेघनाथ उरांव, बजरंगी प्रसाद, मुखिया राम दयाल उरांव की उपस्थिति में संपन्न हुआ। जिसमें बंधु उरांव को 10 मत मिले, देवमणि को 2 मत जबकि रविंद्र सिंह को 2 मत प्राप्त हुए।

इधर, बेतला पंचायत के उप मुखिया पद के लिए हुए मतदान में बसन्ती देवी विजयी घोषित की गईं।

जबकि मंगरा पंचायत की उप मुखिया पद पर अनिता देवी विजयी हुईं।