लातेहार: राजधानी रांची में हुई हिंसक झड़प के बाद जिला पुलिस ने किया फ्लैग मार्च
लातेहार : भाजपा नेत्री नूपुर शर्मा के बयान से नाराज एक समुदाय विशेष के लोगों ने शुक्रवार को राजधानी रांची के मेन रोड में हिंसक प्रदर्शन किया। जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। प्रदर्शनकारियों के उग्र रूप को देखते हुए पुलिस ने भी फायरिंग की जिसमें कई लोग घायल हो गए हैं। वहीं प्रशासन ने एतियात के तौर पर रांची के डेली मार्केट ताना क्षेत्र में कर्फ्यू लगा दिया है।

राजधानी रांची के मेन रोड में हुई हिंसक झड़प के बाद लातेहार जिला मुख्यालय में पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। इस मार्च का नेतृत्व एसडीपीओ संतोष कुमार मिश्रा व सदर थाना के इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता कर रहे थे। ये फ्लैग मार्च सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने को लेकर निकाला गया।

इधर बरवाडीह में निकाले गए फ्लैग मार्च का नेतृत्व एसडीपीओ दिलु लोहरा व थाना प्रभारी श्रीनिवास कर रहे थे।
पलामू प्रमंडल की ताज़ा ख़बरें यहाँ पढ़ें
जबकि चंदवा में निकाले गए फ्लैग मार्च का नेतृत्व थाना प्रभारी मदन कुमार शर्मा कर रहे थे।
लातेहार की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें
छिपादोहर में भी थाना प्रभारी विश्वजीत तिवारी के नेतृत्व में पुलिस बल के जवानों ने फ्लैग मार्च निकाला।