Breaking :
||गढ़वा: नहाने के दौरान डैम में डूबने से तीन मासूमों की मौत, गांव में मातम||JOB: झारखंड में सीडीपीओ के 64 पदों पर होगी भर्ती, जानिये डिटेल||लातेहार: पेड़ से गिरकर घायल युवक की रिम्स ले जाते समय रास्ते में मौत||बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, तस्वीरें||Good News: 12 जून से शुरू होगा बरकाकाना-वाराणसी BDM सवारी गाड़ी का परिचालन||लातेहार: जिले में 10 जून से 15 अक्टूबर तक बालू उठाव पर पूर्ण प्रतिबंध||आदिम जनजातियों के विकास बिना राज्य का विकास संभव नहीं : राज्यपाल||10 दिनों के अंदर झारखंड में प्रवेश करेगा मानसून, भीषण गर्मी से मिलेगी राहत||स्थानीय नीति के विरोध में 10 और 11 जून को झारखंड बंद का आह्वान||गुमला: रांची सेंट जेवियर्स स्कूल के प्रिंसिपल की अनियंत्रित कार ने कई लोगों को रौंदा, तीन महिला समेत चार की मौत, तस्वीरें

मनिका: यूपी कमाने गए मजदूर की जहरीले जीव के काटने से मौत, दो की हालत गंभीर

कौशल किशोर पांडेय/मनिका

मृतक मजदूर का शव पहुंचते ही घर में मचा कोहराम

लातेहार : मनिका प्रखंड के नामुदाग पंचायत के दुबजरबा गांव निवासी मजदूर बिसुनदेव राम 30 वर्ष की मौत विषैले जीव के काटने से यूपी के बिजनौर में हो गई। शनिवार को मजदूर का शव एंबुलेंस से मनिका पहुंचा।मजदूर के शव पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया।

मृतक मजदूर की पत्नी प्रतिमा देवी जार बेजार रोते रोते बेहोश हो जा रही थी। मृतक अपने पीछे पत्नी समेत दो पुत्र निरंजन कुमार 10 वर्ष, जीवन कुमार 8 वर्ष छोड़ गया है।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

मिली जानकारी के अनुसार आठ दिन पहले दुबजरबा गांव से चार मजदूर काम करने यूपी के बिजनौर पानी टंकी निर्माण में सरिया सेट्रिंग का काम करने गया था। 22 सितंबर की रात सोए अवस्था में तीन मजदूर बिसुनदेव राम, बलराम मोची और कृष्णा राम को विषैले जीव ने काट लिया। तीनों मजदूरों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां 23 सितंबर की सुबह बिसुन देव की मौत अस्पताल में ही हो गई। अन्य दोनों मजदूरों की हालत गंभीर बनी हुई है।

मौके पर जिप सदस्य बलवंत सिंह, प्रमुख प्रतिमा देवी, मुखिया दिनेश कुमार सिंह, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र पासवान, विधायक प्रतिनिधि दरोगी प्रसाद यादव, 20 सूत्री अध्यक्ष विश्वनाथ पासवान, उमेश यादव, मिथिलेश पासवान समेत कई प्रतिनिधि मृतक मजदूर के घर पहुंचे और सांत्वना दी।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

मौके पर प्रतिनिधियों ने प्रशासन से मृतक मजदूर के आश्रितों के लिए मुआवजे की मांग की है। मृतक मजदूर का अंतिम संस्कार गांव के श्मशान घाट पर किया गया। मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण और प्रतिनिधि उपस्थित थे।