Breaking :
||पलामू: पत्नी के लिए मिठाई लाने जा रहे युवक को बाइक ने मारी टक्कर, मौत||लातेहार: थर्ड रेल लाइन निर्माण स्थल पर नक्सलियों ने मचाया उत्पात, रेलवे पुल निर्माण में लगे पोकलेन, हाइवा और कार को फूंका, देखें तस्वीरें||लातेहार: चंदवा में डीलर से रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने पहुंचे दो अपराधी हथियार के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार||झारखंड हाई कोर्ट में कल 11 बजे के बाद नहीं होंगे न्यायिक कार्य||झारखंड में 30 सितंबर तक होगी बारिश, येलो अलर्ट जारी, वज्रपात से सावधान रहने की अपील||साइबर क्राइम के टॉप 10 जिलों में झारखंड के चार जिले, रांची, लातेहार समेत ये जिले साइबर क्राइम के हब||भाजपा ने हेमंत सोरेन पर लगाया बड़ा आरोप, कहा- मुख्यमंत्री ने जानबूझकर हाईकोर्ट में दायर याचिका में छोड़ी खामी||झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स का वार्षिक आम चुनाव संपन्न, ज्योति कुमारी को मिले सर्वाधिक 1845 वोट||संबलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस में लूट: यात्रियों के फर्द बयान पर FIR दर्ज||रांची: महिला से ठगी के चार आरोपी गिरफ्तार, ठगे थे एक करोड़ 12 लाख रुपये
Wednesday, September 27, 2023
लातेहार

लातेहार: अक्षय नवमी पर हिंदू धर्मावलंबियों ने की आंवला वृक्ष की पूजा, पुलिस ने जुआरियों को खदेड़ा

लातेहार : जिले में बुधवार को अक्षय नवमी पारंपरिक विधान के साथ उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्तिक शुक्लपक्ष नवमी के दिन संपन्न होनेवाले इस व्रत पर हिंदू धर्मावलंबियों ने आंवला वृक्ष के नीचे भगवान विष्णु की पूजन कर सुख-शांति की कामना की। इसके बाद आंवला वृक्ष के नीचे सपरिवार भोजन किया।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

पूजन कर रहे श्रद्धालुओं ने बताया कि इस दिन आंवला की पूजा व आंवला वृक्ष के नीचे भोजन करने से अक्षय पुण्य फल की प्राप्ति होती है। भगवान विष्णु के पूजनोपरांत आंवला वृक्ष के नीचे सपरिवार भोजन करके ब्राह्मणों को कुष्मांड दान करने का विधान है।

इधर, अक्षय नवमी के अवसर पर जिला मुख्यालय से सटे तापा पहाड़ ‘पिकनिक स्पॉट’ के रूप में गुलजार रहा। जिला मुख्यालय के लोग इस पूजन के बहाने तापा पहाड़ी घूमने का आनंद उठाते देखे गए। भारी संख्या में लोग इस पहाड़ी पर चढ़े और ऊंचाई से अपने शहर का अवलोकन किया। तापा पहाड़ी से सटे जंगलों में भी लोगों ने घूमने का आनंद उठाया। जिला मुख्यालय के अलावा जिले के सभी प्रखंडों में अक्षय नवमी धूमधाम से मनाये जाने की सूचना है।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

पुलिस ने जुआरियों को खदेड़ा

आंवला पूजा को लेकर तापा पहाड़ के तलहटी में बड़े पैमाने पर जुआ का आयोजन किया जा रहा था। जिससे घूमने गए महिलाओं को अश्लील बातों का सामना करना पड़ा। इसकी सूचना पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता को मिलते ही पुलिस बल को भेज जुआरियों को खदेड़ा गया। पुलिस को देखते हैं जुआरी भागने लगे। इस दौरान अफरा तफरी का भी माहौल रहा।