Breaking :
||चतरा में चार बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार||‘स्वच्छता ही सेवा, एक तारीख-एक घंटा श्रमदान’ कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा- स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ वातावरण आवश्यक||झारखंड में 6 अक्टूबर तक होगी भारी बारिश, कुछ जिलों के लिए येलो तो कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी
Monday, October 2, 2023
लातेहारहेरहंज

जंगली हाथियों के झुंड ने हेरहंज में मचाया उत्पात, 40 एकड़ में लगे टमाटर की फसल को रौंदा

प्रदीप यादव/हेरहंज

लातेहार : हेरहंज प्रखंड क्षेत्र के नवादा गांव निवासी नरेश साव का चिरू गांव में करीब 40 एकड़ में लगे टमाटर की फसल को जंगली हाथियों ने रौंद कर बर्बाद कर दिया।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

भुक्तभोगी नरेश साव ने बताया कि चिरु गांव के शिव सिंह, रवि सिंह, बीरेन्द्र सिंह, जनक सिंह, अशोक सिंह, अनंत सिंह, मुकेश सिंह, जय सिंह समेत कई ग्रामीणों ने गिरवी जमीन लेकर मक्का व टमाटर की खेती की थी, जिसने बीती रात 17-18 की संख्या में आये जंगली हाथियों ने रौंदकर बर्बाद कर दिया।

इसे भी पढ़ें :- भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव व अक्षरा सिंह 25 अक्टूबर को बालूमाथ में

ग्रामीणों ने बताया कि कर्ज लेकर मक्के व टमाटर की खेती की थी। लेकिन इन हाथियों ने हमारी मेहनत पर पानी फेर दिया। ग्रामीणों ने जिले के उपायुक्त भोर सिंह यादव व वन विभाग के अधिकारियों से उचित मुआवजे की मांग की है।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

आपको बता दें कि इससे पूर्व 9 अक्टूबर की रात जंगली हाथियों ने हुंबू निवासी जुगनू खान के घर का दरवाजा तोड़कर घर में रखे चावल व मक्का खा गए। साथ ही शौकत खां, नूर खां, हसीब खां, तेतर खां, यूनुस खां की 5 एकड़ में लगी धान व मक्के की फसल नष्ट कर दिया था। सभी ग्रामीणों ने उपायुक्त भोर सिंह यादव और वन अधिकारियों से मुआवजे की मांग की है।