Breaking :
||लातेहार: घर में घुसकर नाबालिग लड़की से जबरन दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार||लोहरदगा: माओवादियों ने सड़क निर्माण कार्य में लगी जेसीबी मशीन को फूंका, जांच में जुटी पुलिस||पलामू: नाबालिग बनी मां, स्वस्थ्य बच्ची को दिया जन्म, 46 वर्षीय पड़ोसी ने किया था दुष्कर्म||पलामू: जमीन विवाद में कलयुगी बेटे ने की पिता की हत्या, फरार||नाबालिग हिंदू लड़की को अमित बनकर प्रेमजाल में फंसाया, दो बार हुई गर्भवती||लातेहार: नहीं रहे पत्रकार मित्र कौशल किशोर पांडेय, सड़क हादसे में गयी जान||बड़ा रेल हादसा: शालीमार से चेन्नई जा रही कोरोमंडल एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त, 50 यात्रियों की मौत, 350 से अधिक घायल||पलामू: सतबरवा SBI शाखा में महिला से रुपये उड़ाने वाले संदिग्ध अपराधियों की तस्वीर आयी सामने, सहयोग की अपील||गुमला: मुठभेड़ में मारा गया 2 लाख का इनामी माओवादी एरिया कमांडर लाजिम अंसारी||लातेहार: बालूमाथ में यात्री बस डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त, महिला समेत दो की मौत

भाजपा के संगठन मंत्री, प्रदेश प्रभारी व राज्यसभा सांसद का भव्य स्वागत

शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ

लातेहार : मंगलवार को लातेहार से चतरा जाने के क्रम में बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय के पांकी मोड़ में भाजपा के क्षेत्रीय संगठन मंत्री ज्योतिन, प्रदेश के प्रभारी नागेंद्र नाथ त्रिपाठी एवं महामंत्री सह राजसभा सांसद आदित्य साहू का भव्य स्वागत किया गया।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

इस मौके पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण कुशवाहा के साथ-साथ मंडल महामंत्री राम कुमार गुप्ता, एसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अमित कुमार, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष जुनैद अख्तर, मंडल उपाध्यक्ष अशोक साहू, शैलेश कुमार सिंह, ओबीसी मोर्चा के जिला के पूर्व महामंत्री देवनंदन प्रसाद नरेंद्र रजक, उमेश कुमार ठाकुर, रविंद्र कुमार गुप्ता, अमर कुमार ठाकुर समेत भाजपा के कई कार्यकर्ता मुख्य रूप से मौजूद रहे।

मौके पर उपस्थित नेताओं ने प्रखंड के कार्यकर्ताओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि आप क्षेत्र की समस्याओं से अवगत होते हुए उसका निष्पादन करने में जनता का सहयोग करें। साथ ही अपनी संगठन की मजबूती को लेकर जन जन तक भाजपा सरकार की उपलब्धियों को बताने का प्रयास करें।