Breaking :
||पलामू : नहाने के दौरान तालाब में डूबने से दो सगी बहनों की मौत||चतरा में चार बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार||‘स्वच्छता ही सेवा, एक तारीख-एक घंटा श्रमदान’ कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा- स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ वातावरण आवश्यक||झारखंड में 6 अक्टूबर तक होगी भारी बारिश, कुछ जिलों के लिए येलो तो कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन
Monday, October 2, 2023
गारूलातेहार

गारू : महुआ चुनने गई महिला की जलकर मौत

महुआ चुनने जंगल गई महिला की जलकर मौत हो गई है। मामला गारू प्रखंड के कारवाई गांव का है। ग्रामीणों के प्राप्त जानकारी के अनुसार कारवाई गांव के महेंद्र सिंह के पत्नी सोभिनिया देवी जिसकी उम्र 45 वर्ष बताई जा रही है, वह गुरुवार को सुबह कोयल नदी को पार कर कारवाई जंगल महुआ चुनने गई थी।

वह जिस पेड़ के पास महुआ चुन रही थी, उसके आसपास पहले से आग लगी हुई थी। महिला बेफिक्र होकर महुआ चुनने में लगी थी। इसी दौरान आग की लपटें तेजी से फैलने लगी। जिसकी चपेट में वह आकर जलने लगी। थोड़ी देर में ही उसकी मौत हो गई। दोपहर तक जब वह घर नहीं लौटी तो परिजन जंगल में उसकी तलाश करने निकले। इसी दौरान उनकी नजर जल चुकी सोभिनिया देवी की लाश पर पड़ी। इस घटना से दुखी परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।