Breaking :
||झारखंड कैबिनेट की बैठक में 27 प्रस्तावों को मिली मंजूरी, सामान्य वर्ग के छात्रों को भी मिलेगी छात्रवृत्ति, किसानों को धान खरीद पर अतिरिक्त बोनस||पलामू: हाइवा और बाइक की टक्कर में चालक की मौत, सवार घायल, शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे दोनों साढू||पलामू: दहेज लोभियों ने ले ली बिहार की बेटी की जान, ससुराल वालों पर केस दर्ज||कांग्रेस सांसद धीरज प्रसाद साहू के ठिकानों से मिला ‘कुबेर का खजाना’, नोट इतने कि मशीनों ने काम करना किया बंद||लातेहार: दहेज हत्या के आरोपी पति को 15 वर्ष सश्रम कारावास की सजा||झारखंड के नये मुख्य सचिव एल खियांग्ते ने पदभार संभाला, कहा- राज्य का सर्वांगीण विकास प्राथमिकता||15 दिसंबर से शुरू होगा झारखंंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र||लातेहार: आपात स्थिति में ‘शक्ति’ एप के जरिये महिलायें दर्ज करा सकती हैं शिकायत, महिलाओं के लिए है कारगर||लातेहार: अगर आपात स्थिति में आपको चाहिए पुलिस की सहायता तो डायल करें 112, एसपी ने किया लांच||लातेहार: हेरहंज से बाइक चोर मोहम्मद दिलशाद गिरफ्तार, चोरी की 9 बाइकें बरामद, जेल
Thursday, December 7, 2023
BIG BREAKING - बड़ी खबरगारूलातेहार

गारू में भाजयुमो ने चलाया माइक्रो डोनेशन प्रोग्राम, 62 लोगों का कराया डोनेशन

गोपी कुमार सिंह/लातेहार

लातेहार : जिले के गारू प्रखंड क्षेत्र में शनिवार को भाजयुमो प्रभारी जिलामंत्री अजय प्रसाद, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष सिला देवी, युवा मोर्चा जिला कार्य समिति सदस्य अजय सोनी, भाजयुमो के गारू मंडल अध्यक्ष अनूप कश्यप, राजा बाबू की अध्यक्षता में माइक्रो डोनेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर क्षेत्र के युवाओं को नमो एप डाउनलोड कराई गई।

इस मौके पर जिलामंत्री अजय प्रसाद ने लोगो को संबोधित करते हुए कहा आइए हम सब मिल कर इस राष्ट्र को और अधिक मजबूती प्रदान करें। पार्टी के वरीय पदाधिकारियों के निर्देशानुसार माइक्रो डोनेशन अभियान कार्यक्रम के तहत छोटा सा अंशदान पार्टी फंड में किया है।

उन्होंने कहा कार्यक्रम के तहत आप सभी राष्ट्रवादी युवा साथियों एवं सम्मानित पदाधिकारियों से विनम्र आग्रह है कि संगठन को और सशक्त बनाने के लिए आप भी अपना अंशदान नमो ऐप के माध्यम से भाजपा एवं हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करने हेतु पार्टी फंड में 11 फरवरी 2022 के बीच अति शीघ्र करें एवं साथ ही बूथ लेवल में जाकर युवाओं को संगठित करते हुए इस अभियान को सफल बनाने हेतु उन्हें प्रेरित करें। हमारे छोटे-छोटे सहयोग से ही संगठन का कार्य चलता है आज ही अपना अपना सहयोग करने का प्रयास करें।

इस मौके पर गारू प्रखंड क्षेत्र में कुल 62 लोगो से माइक्रो डोनेशन करवाया गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *