Breaking :
||पलामू : नहाने के दौरान तालाब में डूबने से दो सगी बहनों की मौत||चतरा में चार बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार||‘स्वच्छता ही सेवा, एक तारीख-एक घंटा श्रमदान’ कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा- स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ वातावरण आवश्यक||झारखंड में 6 अक्टूबर तक होगी भारी बारिश, कुछ जिलों के लिए येलो तो कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन
Tuesday, October 3, 2023
लातेहार

बारियातू में ऑटो पलटने से चार महिलायें घायल, एक रिम्स रेफर

संजय राम/बारियातू

लातेहार : बरियातू थाना क्षेत्र के डाढ़ा मोड़ पर अनियंत्रित ऑटो पलटने से ऑटो में सवार चार महिलाएं घायल हो गयीं।

घटना की जानकारी के अनुसार ऑटो श्रीसमाध गांव से बरियातू बाजार जा रहा था, इस दौरान डाढ़ा मोड़ के पास अनियंत्रित होकर पलट गयी।

घायलों में फुलमनी देवी (40 वर्ष) पति विजय गंझू ग्राम श्रीसमाध, सीता देवी (45 वर्ष) पति जगरनाथ सिंह ग्राम फूलसू, सुनीता देवी (35 वर्ष) अजय राम ग्राम लाटू, रेणु देवी (45 वर्ष) पति संजय राम ग्राम लाटू निवासी शामिल है।

सभी घायलों को स्थानीय लोगों की सहायता से बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉक्टर सुरेश राम के द्वारा उनका प्राथमिक उपचार किया गया। वहीं घायलो में सीता देवी की कमर टूट जाने के कारण बेहतर इलाज के लिये रिम्स रेफर कर दिया गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *