बालूमाथ के 7 पंचायत मुखिया पद के लिए अनुसूचित जनजाति की महिलाओं के लिए आरक्षित
शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ
लातेहार : झारखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर राज्य सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है। जिसके तहत लातेहार जिले के बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र में तीसरे चरण में मतदान होगा। जिसके लिए विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारों के नामांकन की प्रक्रिया 24 अप्रैल से शुरू होगी।
बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र में 13 पंचायतें हैं जिनमें 7 पंचायत क्षेत्र मुखिया पद के लिए अनुसूचित जनजाति महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।
इस बारे में जानकारी देते हुए प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास अधिकारी राजश्री ललिता बाखला ने बताया कि बालूमाथ प्रखंड के रजवार, मसियातु, झाबर, धांधू, मरंगलोइया, सेरेगड़ा और भगिया पंचायत क्षेत्र अनुसूचित जनजाति की महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है।

वहीं बालूमाथ प्रखंड के बालू, चेताग, बालूमाथ, बसिया, मुरापा, गणेशपुर पंचायत क्षेत्र को अनुसूचित जनजाति व अन्य वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है।
अगर मच्छर से हैं परेशान, तो कम कीमत पर यहां से खरीदें मच्छर मारने वाला रैकेट