Breaking :
||चतरा में चार बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार||‘स्वच्छता ही सेवा, एक तारीख-एक घंटा श्रमदान’ कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा- स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ वातावरण आवश्यक||झारखंड में 6 अक्टूबर तक होगी भारी बारिश, कुछ जिलों के लिए येलो तो कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी
Monday, October 2, 2023
चंदवालातेहार

चंदवा: कठपुलिया के पास दर्जनों वाहनों से लूटपाट, जेएमएम नेता भी हुए शिकार, कार किया क्षतिग्रस्त

लातेहार : रांची- डाल्टनगंज मुख्य मार्ग एनएच-75 पर चंदवा थाना क्षेत्र के कठपुलिया के पास गुरुवार रात एक दर्जन से अधिक वाहनों में लूटपाट की गयी। जानकारी के अनुसार गढ़वा जिले के झामुमो के एक वरिष्ठ नेता भी डकैती का शिकार हुए हैं। वे रांची जा रहे थे। लुटेरों ने उनकी कार पर हमला कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया है।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

हालांकि लूट की सूचना के बाद पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी मदन कुमार शर्मा के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची। जानकारी के अनुसार पुलिस ने लुटेरों का पीछा किया। तीन राउंड गोलियां भी चलीं। बताया जाता है कि इस दौरान पुलिस ने एक लुटेरे को पकडऩे में सफलता हासिल की है। लेकिन पुलिस की ओर से इसकी पुष्टि नहीं की गयी है।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

एक गैस लदे वाहन के चालक अमरेंद्र राय ने बताया कि उक्त स्थान पर उनके वाहन में खराबी आ गयी थी। इसी क्रम में चंदवा की तरफ से तीन लुटेरे पहुंचे। उन्हें डंडे से पीटना शुरू कर दिया। लुटेरों ने उससे करीब पांच हजार रुपये लूट लिए। लुटेरों ने इस स्थान पर दोनों ओर से आ रहे वाहनों को रोक लिया। चालक ने बताया कि मालवाहक ट्रक के अलावा कार, बाइक सवारों को भी लूटा गया है।