Breaking :
||चतरा में चार बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार||‘स्वच्छता ही सेवा, एक तारीख-एक घंटा श्रमदान’ कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा- स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ वातावरण आवश्यक||झारखंड में 6 अक्टूबर तक होगी भारी बारिश, कुछ जिलों के लिए येलो तो कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी
Monday, October 2, 2023
चंदवालातेहार

माओवादी हमला: DIG व SP ने घटनास्थल का लिया जायजा कहा- नक्सलियों की इस कायराना हरकत का दिया जायेगा मुंहतोड़ जवाब

मुकेश/चंदवा

लातेहार : बरकाकाना-बरवाडीह रेलखंड पर चंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत माल्हन के पोल संख्या 173/16 के समीप थर्ड रेलवे लाइन विस्तारीकरण कार्य के दौरान माओवादियों द्वारा की गयी गोलीबारी की घटना की जांच करने शनिवार को पलामू डीआईजी राजकुमार लकड़ा, लातेहार एसपी अंजनी अंजन, एसडीपीओ संतोष कुमार मिश्रा समेत सीआरपीएफ के डिप्टी कमांडेट धर्मेन्द्र यादव,असिस्टेंट कमांडेट कुणाल यादव घटना स्थल पहुंचे।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

इस दौरान अधिकारियों ने घटना स्थल का निरीक्षण किया डीआईजी श्री लकड़ा ने चंदवा थाना प्रभारी मदन कुमार शर्मा से घटना के संबंध में जानकारी हासिल की। साथ ही उन्होंने कहा कि नक्सलियों द्वारा की गयी इस कायराना हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया जायेगा। अधिकारियों ने घटना स्थल के आस पास के क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन भी चलाया। शुक्रवार दोपहर हुई गोलीबारी में तीन कर्मियों को गोली लगी थी।

बता दें कि टोरी से पतरातू तक थर्ड रेलवे लाइन विस्तारीकरण का कार्य केइसी कंपनी के द्वारा कराया जा रहा है। केइसी कंपनी ने उक्त कार्य को पेटी कॉन्ट्रैक्ट पर जेजीबी नामक कंपनी को दे रखी है। शुक्रवार को माल्हन के समीप ड्रेन निर्माण कार्य चल रहा था। साइट पर कंपनी के जेई शिवकुमार समेत अन्य कर्मी मौजूद थे। दोपहर लगभग तीन बजे सादे लिबास में 10 से 12 की संख्या में हथियारबंद माओवादी दो तीन तरफ से आ धमके और सभी को घेर लिया। माओवादियों ने कंपनी के जेई शिवकुमार को अपने कब्जे में लेते हुए उसे तीन गोली मार दी जिससे वह वही गिर गया। गीलीबारी होता देख अन्य कर्मी वंहा से भागने लगे जिसमें दो कामगारों के पैर में गोली लगी है।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

घटना को अंजाम देने के बाद सभी माओवादी जंगल की तरफ भाग निकले। घटना में जेई शिवकुमार यादव पिता गणेश यादव औरंगाबाद बिहार, विशेश्वर यादव पिता धनेश्वर यादव, विकास यादव पिता बलराम यादव दोनों सीरम बालूमाथ। गोली लगने के कारण शिवकुमार यादव की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

कंपनी के कैंप पर पहले भी दो बार हो चुका है हमला

इसी वर्ष 22 अगस्त को केंदुआटाँड़ स्थित कंपनी के कैंप पर धावा बोलकर कई गाड़ियों में तोड़ फोड़ किया गया था। उस वक्त भी घटना की जिम्मेवारी नक्सली संगठन ने ली थी। इससे पूर्व लगभग दो वर्ष पूर्व भी नक्सलियों ने कंपनी के कैंप पर हमला कर कई वाहनों में आग लगा दी थी। इधर घटना के बाद से कंपनी के साइट पर सन्नाटा पसरा हुआ है। सभी कर्मी सहमे हुए हैं। घटना के संबंध में कोई कुछ बताने के लिए भी तैयार नही है।