Breaking :
||चतरा में चार बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार||‘स्वच्छता ही सेवा, एक तारीख-एक घंटा श्रमदान’ कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा- स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ वातावरण आवश्यक||झारखंड में 6 अक्टूबर तक होगी भारी बारिश, कुछ जिलों के लिए येलो तो कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी
Monday, October 2, 2023
लातेहारहेरहंज

हेरहंज के नक्सल प्रभावित गांव सेरेनदाग में CRPF का सिविक एक्शन प्रोग्राम

प्रदीप यादव/हेरहंज

लातेहार : सीआरपीएफ 11 वीं बटालियन के कमांडेंट वेद प्रकाश त्रिपाठी के निर्देश पर हेरहंज प्रखंड के सेरेनदाग में एफ/11 के सहायक कमांडेंट विशांत कुमार के नेतृत्व में कैम्प परिसर में सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत स्थानीय परिवारों को सोलर प्लेट लालटेन तथा स्कूल के विद्यार्थियों के बीच अध्यन सामग्रियों का वितरण किया गया।

इस दौरान सीआरपीएफ़ कमांडेंट वेद प्रकाश त्रिपाठी ने लाभार्थियों को संबोधित करते हुए कहा की नागरिकों के अपने बल के रूप में हम सिर्फ़ देश विरोधी शक्तियों से लड़ते हैं। इलाक़ों में लोगों को जरुरत की सामग्रियों का भी वितरण करते हैं और नागरिकों के आवश्यकताओं के अनुरूप कौशल विकास और आधारभूत सरंचनाओं का निर्माण भी करते हैं। जिससे इन दूर दराज़ क्षेत्रों में रह रहे गरीब लोगों तक विकास की किरण पहुँच सके। ऐसे कार्यक्रम भविष्य में भी होते रहेंगे, जिससे आम लोगों के मध्य सीआरपीएफ़ के प्रति प्रेम, सम्मान और आत्मीयता बढ़ सकें।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

इस दौरान उपस्थित ज़िप सदस्या श्रीमती चंचला देवी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा की सीआरपीएफ़ के ऐसे कार्यक्रमों के कारण और इनके व्यवहार के प्रति ही अब छोटे बच्चे और महिलाएँ भी इनको परिवार की तरह मानने लगे हैं।

सेरनदाग पंचायत मुखिया फ़ुलदेव सिंह ने कहा कि इन कार्यक्रमों से ना सिर्फ़ उनके गांव के ज़रूरतमंदों को मदद मिलती है बल्कि सुरक्षा बल के प्रति विश्वास और इज़्ज़त भी बढ़ता है।

इस अवसर पर अधिकारी व जन प्रतिनिधियों के अलावे सीआरपीएफ़ के द्वितीय कमान अधिकारी विनोद कनौजिया के साथ स्थानीय समाजसेवी शिवनाथ रजक ने भी लाभार्थी बच्चों और महिलाओं के बीच सोलर लैंप और अध्यात्म सामग्री का वितरण किया। इसके बाद कमांडेंट वेद प्रकाश त्रिपाठी द्वारा कैम्प परिसर में नये रसोई घर का उदघाटन किया गया।