Breaking :
||चतरा में चार बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार||‘स्वच्छता ही सेवा, एक तारीख-एक घंटा श्रमदान’ कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा- स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ वातावरण आवश्यक||झारखंड में 6 अक्टूबर तक होगी भारी बारिश, कुछ जिलों के लिए येलो तो कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी
Monday, October 2, 2023
बरवाडीहलातेहार

‘हर घर तिरंगा’ अभियान को लेकर सीआरपीएफ ने निकाली बाइक रैली, लोगों को किया जागरूक

शशि शेखर/बरवाडीह

लातेहार : आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत हर घर तिरंगा झंडा अभियान को सफल बनाने को लेकर सीआरपीएफ के 11 वीं बटालियन के कमांडेंट वेद प्रकाश त्रिपाठी के निर्देश पर शनिवार को थाना क्षेत्र अंतर्गत मंडल सीआरपीएफ के कंपनी कमांडर अमरजीत सिंह के नेतृत्व में स्कूली बच्चों और ग्रामीणों के बीच हर घर तिरंगा झंडा अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया गया।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

इसके तहत कंपनी कमांडर अमरजीत सिंह के नेतृत्व में बाइक रैली निकाली गई और स्कूली छात्र छात्राओं व ग्रामीणों के बीच जाकर झंडे का वितरण किया गया। उन्हें अपने अपने घरों में झंडा लगाने के प्रति जागरूक भी किया गया।

कंपनी कमांडर अमरजीत सिंह ने बताया कि यह हम सभी देशवासियों के लिए गौरव की बात है कि आज हम सभी आजादी का 75वां उत्सव मनाने जा रहे हैं।

वहीं दूसरी ओर मोरवाई स्थित 11 वीं बटालियन के कंपनी कमांडर चंद्रशेखर कुशवाहा के नेतृत्व में भी मोरवाई बढनिया हेटली समेत आसपास के आधे दर्जन गांव में आजादी के अमृत महोत्सव के प्रति बाइक रैली निकालकर जागरूक करने का काम किया गया। साथ ही साथ लोगों को इस उत्सव में अपने-अपने घरों में तिरंगा झंडा लगाने की अपील भी की गई।

मौके पर निरीक्षक एसएन प्रसाद, माला बैठा, मुखिया पूर्व सैनिक आशीष सिंह, पंचायत समिति सदस्य रीना देवी समेत काफी संख्या में सीआरपीएफ के अधिकारी, जवान और ग्रामीण मौजूद थे।