Breaking :
||चतरा में चार बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार||‘स्वच्छता ही सेवा, एक तारीख-एक घंटा श्रमदान’ कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा- स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ वातावरण आवश्यक||झारखंड में 6 अक्टूबर तक होगी भारी बारिश, कुछ जिलों के लिए येलो तो कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी
Monday, October 2, 2023
बालूमाथलातेहार

असामाजिक तत्वों की पिटाई से दसवीं कक्षा का छात्र घायल, मामला दर्ज

शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ

लातेहार : सोमवार को बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय स्थित ऑक्सफोर्ड विद्यालय के दसवीं कक्षा के छात्र बिट्टू कुमार को असामाजिक तत्वों ने पीट कर घायल कर दिया। घायल छात्र की पहचान बालूमाथ थाना क्षेत्र के नगड़ा ग्राम निवासी सुरेंद्र साहू के पुत्र के रूप में हुई है।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

बताया जाता है कि छात्र बिट्टू कुमार अपने विद्यालय के गेट के सामने खड़ा था। इसी बीच 3 अलग-अलग बाइकों पर सवार हो कर आये करीब आठ 10 लड़कों ने उस पर हमला कर दिया। इस हादसे में वह बुरी तरह से जख्मी हो गया। उसे सिर, हाथ और पैर में चोटें आई हैं।

घायल छात्र के अनुसार सभी बाइक सवार युवक हाथ में फाइटर पहन रखे थे और उसी से मार रहे थे। घायल छात्र का इलाज बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर सुरेश कुमार ने किया।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

छात्र ने इस मामले को लेकर बालूमाथ थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। जिसके आधार पर बालूमाथ थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।