Breaking :
||चतरा में चार बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार||‘स्वच्छता ही सेवा, एक तारीख-एक घंटा श्रमदान’ कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा- स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ वातावरण आवश्यक||झारखंड में 6 अक्टूबर तक होगी भारी बारिश, कुछ जिलों के लिए येलो तो कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी
Monday, October 2, 2023
बालूमाथलातेहार

बालूमाथ: 10 मिनट तक पानी से भरे गड्ढे में डूबा रहा बच्चा, स्थिति गंभीर रिम्स रेफर

शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ

लातेहार : बालूमाथ थाना क्षेत्र के फुलसु ग्राम निवासी दशरथ भुइयां का डेढ़ वर्षीय पुत्र कार्तिक कुमार करीब 10 मिनट तक पानी से भरे गड्ढे में डूबा रहा। इस कारण उसकी हालत बिगड़ गई। जिसे परिजनों की सहायता से बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया। जहां पर डॉक्टर सुरेश कुमार ने बच्चे की स्थिति को गंभीर और चिंताजनक देखते हुए प्राथमिक उपचार के पश्चात बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

मिली जानकारी के अनुसार दशरथ भुइयां का डेढ़ वर्षीय पुत्र कार्तिक कुमार अपने घर के बाहर खेलने के दौरान घर के पास बने एक गड्ढे में डूब गय।l जिसे घर के परिजन देख नहीं पाए और खोजबीन के दौरान करीब 10 मिनट बाद उसे पानी भरे गड्ढे में बेहोशी की हालत में पाया। बच्चे की हालत देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।