Breaking :
||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी||झारखंड प्रशासनिक सेवा के 12 प्रतीक्षारत अधिकारियों की पोस्टिंग||लातेहार: कस्तूरबा विद्यालय में शॉर्ट सर्किट से भगदड़ समेत बालूमाथ की पांच खबरें||लातेहार: छिपादोहर में JJMP का एरिया कमांडर हथियार के साथ गिरफ्तार
Sunday, October 1, 2023
लातेहार

यूक्रेन में गोलाबारी के दौरान मारे गए छात्र को कैंडल मार्च निकाल कर दी श्रद्धांजलि

Latehar Candle March – Ukraine

गोपी कुमार सिंह/लातेहार

लातेहार : यूक्रेन के खारकीव शहर में गोलाबारी में मारे गए 21 वर्षीय भारतीय छात्र नवीन को श्रद्धांजलि देने के लिए लातेहार के छात्र राजद कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकाला।

राजद के सीपी सोलंकी के निर्देशानुसार छात्र राजद के प्रदेश सचिव विकास यादव के नेतृत्व में कैंडल मार्च का आयोजन कर नवीन को श्रद्धाजंलि दी गयी। यह कैडल मार्च लातेहार इनडोर स्टेडियम से शुरू होकर बाईपास चौक होते हुए शहर का भ्रमण किया।

ज्ञात हो कि यूक्रेन पर रूसी आक्रमण तेज होने के बीच खारकीव में गोलाबारी में मंगलवार को नवीन शेखरप्पा की मौत हो गई।

नवीन के परिवार के सदस्यों के प्रति ‘‘गहरी संवेदना’’ व्यक्त करते हुए छात्र राजद के प्रदेश सचिव विकास यादव ने कहा, ‘‘जीवन और मौत के बीच जूझ रहे हजारों भारतीयों की मदद करने के बजाय (नरेंद्र) मोदी के नेतृत्व वाली सरकार केवल आत्मनिर्भरता की सलाह दे रही है।

उन्होंने कहा विगत कई दिनों से मोदी सरकार यूक्रेन में हजारों बच्चों को यहां से वहां भटका रही है। विकास यादव ने कहा‘‘हम सरकार से छात्रों को जल्द से जल्द सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने की केंद्र सरकार से मांग करते है।

कार्यक्रम के मौके पर छात्र राजद के जिला अध्यक्ष सुशील यादव, सतेंद्र यादव, पंकज यादव, सनोज यादव, विकास यादव, बबलू कुमार, शाहिद अंसारी समेत छात्र राजद के अन्य कार्यकता मौजूद थे।

Latehar Candle March – Ukraine


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *