Breaking :
||चतरा में चार बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार||‘स्वच्छता ही सेवा, एक तारीख-एक घंटा श्रमदान’ कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा- स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ वातावरण आवश्यक||झारखंड में 6 अक्टूबर तक होगी भारी बारिश, कुछ जिलों के लिए येलो तो कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी
Monday, October 2, 2023
महुआडांड़लातेहार

BREAKING: महुआडांड़ में वाहनों को जलाकर दहशत फैलाने की घटना में शामिल दो माओवादी गिरफ्तार, जेल

लातेहार : जिला पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन को मिली गुप्त सूचना पर महुआडांड़ थाना पुलिस ने दो नक्सलियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की ही। पुलिस ने दोनों नक्सलियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

दोनों गिरफ्तार नक्सली 14 मई की रात सड़क कंस्ट्रक्शन कंपनी के निर्माण स्थल पर धावा बोलकर 8 वाहनों को जलाने व पुल निर्माण कार्य स्थल पर धावा बोलकर मशीनों को आग के हवाले कर मुंशी की पिटाई करने की घटना में शामिल थे।

इस घटना पर हुई कार्रवाई :- माओवादियों ने पुल निर्माण स्थल पर भी मचाया उत्पात, मशीनों को जलाया, मुंशी से मारपीट

पुलिस ने नक्सली अजय यादव (पिता स्व पच्चु यादव, ग्राम दौना, महुआडांड़) को पोटमाडीह गांव से जबकि रमेश यादव (पिता स्व लक्ष्मण यादव, ग्राम जामडीह) को कुरूंद गांव से गिरफ्तार किया है।

लातेहार की ताज़ा ख़बरें देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

महुआडांड़ थाना प्रभारी आशुतोष यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर टीम गठित कर दोनों नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि पोटमाडीह से गिरफ्तार नक्सली रमेश यादव की निशानदेही पर कुरूंद गांव से नक्सली अजय यादव को गिरफ्तार किया गया। साथ ही पोटमाडीह पुल निर्माण कार्य स्थल से 14 मई की रात घटना को अंजाम देने के बाद नक्सली ने दो मोटरसाइकिल साथ ले गए थे जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरें देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार दोनों नक्सलियों ने 14 मई की रात घटना में शामिल होने की बात स्वीकार की है।