Breaking :
||चतरा में चार बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार||‘स्वच्छता ही सेवा, एक तारीख-एक घंटा श्रमदान’ कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा- स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ वातावरण आवश्यक||झारखंड में 6 अक्टूबर तक होगी भारी बारिश, कुछ जिलों के लिए येलो तो कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी
Monday, October 2, 2023
पलामू प्रमंडलबालूमाथलातेहार

लातेहार: प्रतियोगी परीक्षा विधेयक 2023 के खिलाफ भाजयुमो ने बालूमाथ में चलाया हस्ताक्षर अभियान

शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ

लातेहार : भारतीय जनता युवा मोर्चा लातेहार जिला महामंत्री सूरज शाह के नेतृत्व में बालूमाथ के विद्या कोचिंग सेंटर में छात्रों के बीच झारखंड के हेमंत सोरेन सरकार द्वारा लाया गया प्रतियोगी परीक्षा विधयेक 2023 के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी व विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजयुमो जिला अध्यक्ष छोटू राजा उपस्थित थे।

मौके पर भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी ने कहा कि 3 अगस्त को विधानसभा में झारखंड प्रतियोगी परीक्षा विधयेक लाया गया है, जो छात्रों के लिए काला कानून साबित होगा। सरकार के विज्ञापन के खिलाफ छात्र कोई भी आंदोलन या विरोध नहीं कर सकता और भविष्य में कभी परीक्षा में भाग नहीं ले सकते ऐसा कानून बनाया गया है। भारतीय जनता पार्टी इस काले कानून का विरोध करती है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

उन्होंने कहा कि यह क़ानून छात्रों को जेल भेजने के लिए लाया गया है। उनका कैरियर तबाह कर देगा भ्रष्ट एवं बेईमान लोग इस घटिया कानून की आड़ में राजनीतिक टूल कीट कि तरह इस्तेमाल होकर बदले की भावना से किसी के घर में घुसेंगे और किसी को भी उठाकर जेल भेज देंगे।

मौके पर जिला कार्य समिति सदस्य सुनील पांडे, मंडल महामंत्री राम कुमार गुप्ता, नरेंद्र रजक, उमेश ठाकुर, मनीष पाठक, योगेंद्र यादव, शुभम कुमार समेत कई लोग उपस्थित थे।