Breaking :
||पलामू: पेड़ से लटका मिला नवविवाहित का शव, दो माह पहले किया था अंतर्जातीय प्रेम विवाह, लातेहार में है मायका||गुमला: सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में मारा गया दो लाख का इनामी माओवादी राजेश उरांव||पलामू : सतबरवा SBI शाखा में पैसे जमा कराने आयी महिला से अपराधियों ने उड़ाए 84 हजार रुपये, घटना सीसीटीवी में कैद||लातेहार: ट्रक और पिकअप की भीषण टक्कर में चार घायल, तीन रिम्स रेफर, हालत नाजुक||झारखंड: कैबिनेट की बैठक में 39 प्रस्तावों को मिली मंजूरी, जिला परिषद और ग्राम पंचायत सदस्यों के मानदेय में वृद्धि||चतरा: रेल निर्माण कार्य में लगे पोकलेन मशीन को उग्रवादियों ने फूंका, पर्चा छोड़ कर दी चेतावनी||PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप की निशानदेही पर लातेहार से खरीदा जिप्सी जमीन के अंदर से बरामद||पलामू: सतबरवा में सौ रुपए के लिए पति-पत्नी आपस में भिड़े, फायरिंग में भतीजी की गयी जान||धनबाद रेल मंडल में बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आने से छह लोग ज़िंदा जले, दो लातेहार व दो सतबरवा के सगे भाई शामिल||लातेहार: मनिका इलाके से TSPC के छह उग्रवादी हथियार के साथ गिरफ्तार

भाजयुमो ने आदिवासी लड़कियों को बेचने के आरोपी को संरक्षण देने का जिला प्रशासन पर लगाया आरोप, किया विरोध प्रदर्शन

गोपी कुमार सिंह/गारू

लातेहार : ज़िले के छिपादोहर थाना क्षेत्र अंतर्गत चुंगरू पंचायत के नवाडीह गांव में 5 नाबालिग बच्चियों को दिल्ली में बेचने का मामला सामने आया है। बच्चियों को बिक्री करने का आरोप कलीम अंसारी नामक शख्स पर लगा है। इस मामले को लेकर स्थानीय पुलिस से लिखित शिकायत भी गयी है। लेकिन घटना के कई दिन बीत जाने के बावजूद भी आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है।

मामले को लेकर लातेहार भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष छोटू राजा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुलिस का जमकर विरोध किया है। स्थानीय पुलिस एवं थाना प्रभारी के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए पुलिस को होश में आने की नसीहत दी है।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष छोटू राजा ने कहा 5 आदिवासी बच्चियां जो कि आदिम जनजाति समुदाय से आती है। उन्हें कलीम अंसारी नामक युवक दिल्ली में ले जाकर बेच दिया है। मामले को लेकर पुलिस से लिखित शिकायत करने के बावजूद 5 दिन बीत जाने के बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नही हुई है।

छोटू राजा ने जिला प्रशासन पर आरोपी शख्स को संरक्षण देने का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस प्रशासन को आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने कहा अगर एक सप्ताह के अंदर पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नही करती है तो भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उग्र आंदोलन का रुख अख्तियार करेंगे।

इधर, पुलिसिया कार्यशैली से आक्रोशित भाजयुमो कार्यकर्ताओ ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की और पुतला दहन किया। युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर आदिवासियों के साथ शोषण करने का आरोप लगाया है।

छोटू राजा ने कहा हेमंत सोरेन सरकार की निव हिलाने के लिए सड़क से सदन तक युवा मोर्चा के कार्यकर्ता आंदोलन करेंगे। मौके पर भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति समिति सदस्य आशुतोष सिंह चेरो, युवा मोर्चा जिला मंत्री अजय प्रसाद, जिला उपाध्यक्ष रामधनी सिंह, अजय सोनी समेत भाजपा युवा मोर्चा के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।