Breaking :
||चतरा में चार बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार||‘स्वच्छता ही सेवा, एक तारीख-एक घंटा श्रमदान’ कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा- स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ वातावरण आवश्यक||झारखंड में 6 अक्टूबर तक होगी भारी बारिश, कुछ जिलों के लिए येलो तो कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी
Monday, October 2, 2023
बरवाडीहलातेहार

जयंती पर याद किये गये भाजपा के कद्दावर नेता स्व जयवर्धन सिंह, दी श्रद्धांजलि

शाहसि शेखर/बरवाडीह

लातेहार : मंगलवार को बरवाडीह प्रखंड के भाजपा कार्यालय में भाजपा के कद्दावर नेता दिवंगत जयवर्धन सिंह की जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जयवर्धन सिंह के जयंती कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों के साथ-साथ उनके कई शुभचिंतकों ने भी हिस्सा लिया।

मौके पर पार्टी के प्रखंड उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने पार्टी के अन्य पदाधिकारियों के साथ जयवर्धन सिंह की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके जीवन काल पर भी प्रकाश डाला।

इस दौरान लोगों ने जयवर्धन सिंह की राजनीतिक और सामाजिक छवि की तारीफ की और उनकी कमी की भरपाई न कर पाने की बात भी कही।

ज्ञात हो कि जयवर्धन सिंह की नक्सलियों ने वर्ष 2020 के जुलाई महीने में गोली मारकर हत्या कर दी थी।

जयवर्धन सिंह की जयंती समारोह में मुख्य रूप से जयवर्धन सिंह के राजनीतिक साथी रहे वरुण कुमार, नमो एप के लोकसभा संयोजक दिलीप सिंह यादव, प्रखंड महामंत्री मनोज प्रसाद, किसान मोर्चा के अध्यक्ष मनोज यादव, युवा मोर्चा के अध्यक्ष विकास कुमार सिंह, महामंत्री गौतम पांडेय, पारस जायसवाल, प्रवीण कुमार समेत कई लोग मौजूद थे।

इधर, लातेहार में भी उनके कई शुभचिंतकों ने उनके जन्मदिन पर याद किया व श्रद्धांजलि दी। जिसमें मुख्य रूप से अमरजीत सिंह, पवन कुमार गुप्ता समेत कई लोगों का नाम शामिल है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *