Breaking :
||लातेहार: घर में घुसकर नाबालिग लड़की से जबरन दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार||लोहरदगा: माओवादियों ने सड़क निर्माण कार्य में लगी जेसीबी मशीन को फूंका, जांच में जुटी पुलिस||पलामू: नाबालिग बनी मां, स्वस्थ्य बच्ची को दिया जन्म, 46 वर्षीय पड़ोसी ने किया था दुष्कर्म||पलामू: जमीन विवाद में कलयुगी बेटे ने की पिता की हत्या, फरार||नाबालिग हिंदू लड़की को अमित बनकर प्रेमजाल में फंसाया, दो बार हुई गर्भवती||लातेहार: नहीं रहे पत्रकार मित्र कौशल किशोर पांडेय, सड़क हादसे में गयी जान||बड़ा रेल हादसा: शालीमार से चेन्नई जा रही कोरोमंडल एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त, 50 यात्रियों की मौत, 350 से अधिक घायल||पलामू: सतबरवा SBI शाखा में महिला से रुपये उड़ाने वाले संदिग्ध अपराधियों की तस्वीर आयी सामने, सहयोग की अपील||गुमला: मुठभेड़ में मारा गया 2 लाख का इनामी माओवादी एरिया कमांडर लाजिम अंसारी||लातेहार: बालूमाथ में यात्री बस डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त, महिला समेत दो की मौत

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनायी गांधी और शास्त्री की जयंती

कौशल किशोर पांडेय/मनिका

लातेहार : मनिका प्रखंड मुख्यालय के भाजपा कार्यालय में भाजपाइयों ने मंडल अध्यक्ष अजीत कुमार की अध्यक्षता में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के जयंती मनायी। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष सह पूर्व विधायक हरिकृष्ण सिंह ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी देश के स्वतंत्रता संग्राम के महानायक के रूप में माने जाते हैं। उन्होंने कहा कि बापू की बतायी गयी राहें भावी पीढ़ियों के लिए वरदान साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि गांधीजी ने अपना सारा जीवन मानव सेवा के लिए अर्पित कर एक मिशाल कायम किया जिसे सिर्फ भारत ही नहीं पूरा विश्व मानता है।

वहीं उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री भारतवर्ष के महान सपूतों में से एक थे उन्होंने जय जवान और जय किसान का नारा देकर भारत के सभी लोगों को एक सूत्र में पिरोने का काम किया।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

मौके पर प्रखंड प्रमुख प्रतिमा देवी, भाजपाई भरत प्रसाद, पूर्व जिप सदस्य महेश सिंह ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किए।

मौके पर कौशल किशोर प्रसाद, कामेश्वर तिवारी, दिनेश प्रसाद, धर्मजीत राय, अंकित कुमार गोलू, बबन पासवान, संदीप उरांव, रबीना खातुन, धीरेंद्र यादव, बिट्टू गुप्ता, पंकज यादव, अरविंद कुमार सिंह उपस्थित थे।